फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   37 lakh loot in mahanagar with trader.

महानगर में 37 लाख की सनसनीखेज लूट

Sat, 11 Oct 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Oct 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
37 lakh loot in mahanagar with trader.

शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए महानगर में ट्रेडर पर तमंचा तानकर 37 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


वारदात शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुई जब आटा-मैदा के ट्रेडर संजय अग्रवाल कार से घर लौट रहे थे।

दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया और रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले।

संजय ने कंट्रोल रूम फोन कर इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी दी। एसएसपी प्रवीण कुमार, एएसपी ट्रांस गोमती दिनेश यादव और एएसपी क्राइम दिनेश सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

वारदात डॉ. निरंजन के मकान के सामने हुई थी। पुलिस को यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना की धुंधली तस्वीरें मिली हैं। क्राइम ब्रांच की टीम इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची महानगर पुलिस पहले तो वारदात को संदिग्ध बताने में ही जुटी रही। जब संजय ने बताया कि बैग में दो-तीन दिन के कलेक्शन के 37 लाख रुपये रखे थे तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार पर मारी टक्कर, फिर की लूट

37 lakh loot in mahanagar with trader.

अलीगंज के डंडइया इलाके में रहने वाले संजय अग्रवाल का डालीगंज में नमन ट्रेडिंग कंपनी के नाम से ऑफिस है। शुक्रवार रात वे आईटेन कार से घर जाने के लिए निकले।

महानगर के छन्नीलाल चौराहा से सी ब्लाक होते हुए वे आगे बढ़े तभी पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर लिया।

बकौल संजय, बदमाशों में से एक ने अपनी बाइक उनकी कार से टकरा दी और मारो-मारो कहते हुए शोर मचाने लगे।

बाइक में टक्कर लगने की आशंका से संजय ने कार रोक दी। इसी दौरान एक बदमाश ने ड्राइविंग सीट की तरफ आकर संजय की कनपटी पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी।

दूसरे बदमाश ने बगल वाली सीट पर रखा बैग कब्जे में ले लिया तो एक ने कार की डिग्गी खोलकर उसमें रखे बही-खाते समेट लिए। बदमाशों के भाग जाने के बाद दहशतजदा संजय ने पुलिस को सूचना दी।

एएसपी क्राइम ने बताया कि जहां वारदात हुई, वहां सुनसान और अंधेरा था। घटनास्थल के सामने ही डॉ. निरंजन का मकान है जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

एएसपी क्राइम ने बताया कि वारदात करने वाले बदमाशों ने अच्छी तरह से रैकी की थी अथवा उन्हें संजय अग्रवाल के बारे में पूरी जानकारी थी। देर रात तक संजय ने तहरीर नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed