{"_id":"5b956458867a557fe86c2ba9","slug":"31536517208-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से लखनऊ-सीतापुर ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिवाली से लखनऊ-सीतापुर ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ-सीतापुर रूट पर चल रहे आमान परिवर्तन के काम का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। नवंबर में दिवाली से लखनऊ-सीतापुर रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। यानी दोनों शहरों के रोजाना सफर करने वाले करीब 10 हजार यात्रियों की राह आसान होगी।
ऐशबाग से सीतापुर के बीच आमान परिवर्तन के तहत बड़ी लाइन का ट्रैक तैयार करने का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी कार्य में सिर्फ क्रॉसिंग एवं पुल का काम शामिल है। जहां काम पूरा हो चुका है, वहां पर ट्रैक की टेस्टिंग एवं ओएचई (बिजली लाइन) को दुरुस्त किया जा रहा है।
बीते शनिवार को उच्च अफसरों की टीम ने ऐशबाग से डालीगंज के बीच ट्रैक का निरीक्षण भी किया था। इस दौरान ओएचई वैन का संचालन करके ट्रैक की जांच भी की गई। बहुत जल्द ऐशबाग और डालीगंज के बीच मालगाड़ी चलाकर ट्रैक का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
बड़ी लाइन चालू होने के बाद गोरखपुर और गोमती नगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से सीतापुर तक जाएगी। यानी यह ट्रेन गोरखपुर से वाया गोमतीनगर होते हुए ऐशबाग जाएगी और फिर वहां से सीतापुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद सीतापुर से ऐशबाग आएगी और फिर गोरखपुर की राह पकड़ेगी।
रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर वीके पांडेय ने रविवार को बताया कि ऐशबाग से डालीगंज के बीच ट्रैक का कार्य पूरा हो गया जो सितंबर में ही चालू हो जाएगा। जबकि डालीगंज से सीतापुर तक ट्रैक का काम अक्तूबर तक पूरा होने की उम्मीद है।