फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 year old kills 7th grade girl and self

एकतरफा इश्क में क्लास में मारी 7वीं की छात्रा को गोली

Wed, 04 Sep 2013 09:10 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
30 year old kills 7th grade girl and self

एकतरफा प्यार में एक युवक ने क्लास में घुसकर छात्रा को गोली मार दी। जब तक लोग कुछ समझते, युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया।

विज्ञापन


इससे कक्षा में भगदड़ मच गई और छात्राएं चिल्लाकर भागने लगीं। गोली की आवाज सुनकर शिक्षक जब तक क्लास तक पहुंचते, युवक की मौत हो चुकी थी।

छात्रा फर्श पर खून से लथपथ पड़ी तड़प रही थी। शिक्षकों ने उसे जगदीशपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन तमंचे और 10 कारतूस व दो खोखा बरामद किया।
विज्ञापन


मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दो बहनें यहां के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती हैं। 7वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार को अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह प्रार्थना के बाद सभी बच्चे कक्षाओं में चले गए। इस दौरान किशोरी के ही गांव का मलखान यादव उर्फ दुर्गेश यादव (25) तीन तमंचे लेकर क्लास में घुस गया।

छात्रा रिश्ते में दुर्गेश की बहन लगती थी। क्लास में ही छात्रा और दुर्गेश के बीच कहासुनी शुरू हो गइ। अचानक दुर्गेश ने तमंचे से छात्रा पर फायर कर दिया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी।

क्लास में मौजूद अन्य छात्राएं शोर मचाते हुए बाहर भागीं। भगदड़ और गोली की आवाज सुन कक्षाअध्यापक अजीत सिंह क्लास रूम की ओर भागे। तब तक दुर्गेश ने खुद को भी गोली मार ली।

घटना से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को घटना की जानकारी देकर घायल छात्रा को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। बाद में डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ मुसाफिरखाना विपिन कुमार श्रीवास्तव, असिस्टेंट बीएसए सत्य प्रकाश स्कूल पहुंचे।

क्लास रूम से 312 बोर का एक तमंचा, आठ कारतूस और 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखा बरामद किया है। कक्षाअध्यापक अजीत सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार युवक ने 315 बोर के तमंचे से फायर किया।

लड़की की हालत गंभीर
केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती लड़की के दाएं कंधे के पास लगी गोली निकाल ली गई है लेकिन उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे अहम बताए हैं।

दो महीने से कर रहा था परेशान
गंभीर रूप से घायल लड़की ने बताया कि दुर्गेश करीब दो महीने से उसे परेशान कर रहा था। स्कूल आते-जाते छेड़खानी करता था और कट्टा दिखाकर धमकाता था।

लड़की ने बताया कि उसके भाई-बहनों को भी वह आए दिन धमकाता रहता था। सुल्तानपुर एसपी अलंकृता सिंह ने कहा कि घटना के पीछे एकतरफा प्रेम का मामला है।

छात्रा ने अपने घरवालों से भी छेड़छाड़ की शिकायत की थी। तब परिवारीजनों ने युवक के पिता से शिकायत कर युवक पर नियंत्रण रखने की बात कही थी। चूंकि मामला पट्टीदारी का था। इसलिए लड़की के घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी।


पढ़ाई छोड़ खेतीबाड़ी करता था युवक
बताया जा रहा है कि दुर्गेश ग्रेजुएट था। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और खेती बाड़ी करने लगा था। बताया जा रहा है कि मनरेगा के तहत संविदा भर्ती में सोशल ऑडिटर की सूची में उसका नाम भी था लेकिन उसने नौकरी नहीं की।

लखनऊ में रहते हैं परिवारीजन
दुर्गेश के पिता 2009 में डीएम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में रिटायर हुए। वे लखनऊ के तेलीबाग में रहते हैं। वहीं दुर्गेश अपनी भाभी के साथ गांव में रहकर खेती का काम देखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed