फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 lakh loot in Lucknow.

दिनदहाड़े बैंक के सामने से 20 लाख रुपये ले उड़े लुटेरे

Fri, 15 Jul 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
20 lakh loot in Lucknow.
लूट के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के कैंट में गुरुद्वारा चौराहा स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के गेट पर बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक की चपरासी को धक्का मारकर गिराया और 20 लाख रुपयों से भरा बैग लूट ले उड़े। कार लॉक कर रही मैनेजर ने चपरासी की चीख सुनकर शोर मचाया। इस बीच बदमाश फरार हो चुके थे।

विज्ञापन


बैंक गेट पर दिनदहाड़े 20 लाख की लूट की सूचना पर आईजी, डीआईजी व एसएसपी ने मौके पर जाकर तहकीकात की। चपरासी के बेटे समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आईजी जोन ए सतीश गणेश ने बताया कि यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की कैंटोनमेंट सदर शाखा में कैश कम होने पर मैनेजर ऑपरेशन ऊषा चौधरी बैंक की चपरासी निर्मला देवी को साथ लेकर आलमबाग के सिंगारनगर स्थित कोटक महेंद्रा बैंक से 20 लाख रुपये लाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊषा ने नोटों से भरा बैग निर्मला को थमाया और खुद कार ड्राइव करके 12:20 बजे बैंक लौटीं। बैंक के सामने कार रोकी। निर्मला 20 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर उतरी।

धक्का मारकर बैग छीना और फरार हो गए

20 lakh loot in Lucknow.
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : amar ujala

ऊषा कार के गेट लॉक कर रही थीं। इस बीच तेजरफ्तार से आई बाइक की पिछली सीट से उतरे बदमाश ने निर्मला को धक्का मारकर गिराने के साथ नोटों से भरा बैग लूट लिया। लड़खड़ा कर गिरी निर्मला की चीख सुनकर ऊषा शोर मचाते हुए दौड़ी। तब तक लुटेरे हुसैनगंज ओवरब्रिज की तरफ फरार हो चुके थे।

दोनों महिलाओं की चीखपुकार सुनकर शाखा प्रबंधक प्रवीण शर्मा व अन्य कर्मचारी आ गए। माजरा समझने के साथ उन्होंने पुलिस को फोन किया। डीआईजी रेंज आरकेएस राठौर, एसएसपी मंजिल सैनी, एएसपी उत्तरी विजय ढुल व कैंट थाने की टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके में नाकाबंदी कराकर चेकिंग कराई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।

सिक्योरिटी गार्ड न सीसीटीवी कैमरा
तहकीकात में जुटे पुलिस अफसरों ने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कवलजीत शोरी से सीसीटीवी कैमरों के बारे में पूछा। पता चला कि बैंक में न तो सिक्योरिटी गार्ड हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बैंक से सटी इमारत में लगा सीसीटीवी कैमरा भी खराब था।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि नियमानुसार 20 लाख से ऊपर की रकम लाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड जरूरी है। 20 लाख तक की रकम लाने के लिए बैंककर्मी अधिकृत है और रकम का इंश्योरेंस होता है।

महिला चपरासी पर टिकी शक की सुई

20 lakh loot in Lucknow.
महिला चपरासी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

निर्मला ने बयान दिया कि कार से उतरते ही बदमाश ने उन्हें धक्का देकर गिराने के साथ बैग लूटा। पुलिस अफसरों ने देखा कि ऊषा ने कार जिस स्थान पर खड़ी की थी वहां गंदा पानी फैला है लेकिन, निर्मला की साड़ी पर पानी या गंदगी का निशान नजर नहीं आया।

एसएसपी मंजिल सैनी ने उसे एकांत में ले जाकर पूछताछ की। पता चला कि भगवंतनगर निलमथा निवासी निर्मला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है।

अरसे से बैंक में कार्यरत निर्मला की तीन बेटियां व दो बेटे शेरा (22) और पवन (20) हैं। निर्मला ने दोनों को बेरोजगार बताया।

एसएसपी ने कैंट पुलिस को शेरा व पवन को हिरासत में लेकर पूछताछ के आदेश दिए। इसके साथ सर्विलांस टीम को निर्मला व उसके दोनों बेटों के मोबाइल के कॉल डिटेल खंगालने के आदेश दिए।

कोटक महिंद्रा बैंक से पीछे लगे थे बाइक सवार लुटेरे

20 lakh loot in Lucknow.

एसएसपी मंजिल सैनी ने क्राइम ब्रांच की टीम को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश देकर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजर ऑपरेशन ऊषा चौधरी के साथ कोटक महिंद्रा बैंक भेजा।

बैंक के साथ अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवार बदमाशों द्वारा कार का पीछा किए जाने की पुष्टि हुई। एक बदमाश ने लाल पैंट पहन रखी थी।

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक के कक्ष में आईजी जोन व डीआईजी रेंज के साथ मंत्रणा के बाद एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस से लुटेरों का सुराग लगाने के निर्देश दिए। टीम ने ऊषा चौधरी के साथ कोटक महिंद्रा बैंक जाकर छानबीन शुरू की।

टीम ने ऊषा चौधरी व निर्मला के आसपास मौजूद रहे लोगों को चिह्नित करने के इरादे से सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बैंककर्मियों से पूछताछ की। खास जानकारी जुटाने के साथ कुछ दूर स्थित एक्सिस बैंक व एक अन्य प्रतिष्ठान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ऊषा चौधरी की काली अल्टो कार के पीछे एक बाइक नजर आई लेकिन, उस पर सवार दो लोगों के शरीर का निचला हिस्सा ही दिखा। पता चला कि एक ने लाल पैंट पहनी थी।

इन से सबूत मिलने की उम्मीद

20 lakh loot in Lucknow.

इस पर टीम ने सिंगारनगर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक से कैंट के गुरुद्वारा चौराहा पर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया तक साढ़े चार किमी के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों का पता लगाना शुरू किया। एक्सिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज के समय के आधार पर अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाएंगे।

ऐसा लगा कि बाइक ने टक्कर मारी
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की कैंटोनमेंट सदर शाखा के नीचे चाय का ठेला लगाने वाली मोनिका सिंह ने बताया कि निर्मला की चीख सुनकर देखा तो वह जमीन पर पड़ी थी और एक बाइक तेजरफ्तार से भागी थी।

ऐसा लगा कि बाइक ने निर्मला को टक्कर मारी है। कुछ देर बाद निर्मला ने बताया कि बाइक सवार बदमाश नोटों से भरा बैग लूट ले गए हैं। इस बीच बाइक नजरों से ओझल हो चुकी थी।

सलीम गैंग के बदमाशों की भी छानबीन
एसएसपी ने सीओ कैंट हरेंद्र कुमार को तिहाड़ जेल में बंद सीरियल किलर सलीम, रुस्तम व सोहराब के गुर्गों के बारे में छानबीन के आदेश दिए।

इस इलाके में सलीम के गुर्गों की सक्रियता का पता चला है। बदमाशों द्वारा व्यस्त चौराहे पर वारदात अंजाम देकर भीड़ वाली रोड पर बाइक लेकर भागने आदि से आशंका जताई जा रही है कि लुटेरों को रास्तों की जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed