{"_id":"5c3da80cbdec22736202086f","slug":"16-years-old-boy-burnt-alive-in-sultanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में किशोर को जिंदा जलाया, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर में किशोर को जिंदा जलाया, घर में मचा कोहराम
Tue, 15 Jan 2019 02:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
अनस (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के कुड़वार क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत गया एक किशोर संदिग्ध हालात में जिंदा जला दिया गया। किशोर काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसे खोजने निकले। खेत में वह जला हुआ मिला।
परिवारीजन किशोर को जिंदा होने की उम्मीद में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जलाकर मारने का केस दर्ज किया है।
यह घटना कुड़वार क्षेत्र के ढाहा फिरोजपुर में हुई। गांव निवासी मौलाना कलीम खान हसनपुर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ाते हैं। मौलाना कलीम खान सोमवार सुबह उठकर नहाने चले गए, जबकि उनका छोटा बेटा अनस (16) खेत चला गया।

100 फीसदी जल चुका था अनस
स्नान करने के बाद जब मौलाना कलीम खान कमरे में पहुंचे तब तक अनस नहीं लौटा था। काफी देर तक अनस के नहीं लौटने पर परिवारीजन उसकी तलाश में खेत की ओर गए। घर से करीब चार सौ मीटर दूर ट्यूबवेल के पास खेत में अनस जला हुआ मिला।
परिवारीजन घटना की सूचना यूपी 100 को देते हुए आनन-फानन में अनस को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक अनस 100 फीसदी जल चुका था।
सूचना पर सीओ सिटी श्यामदेव, कुड़वार थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पांडेय, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि मौलाना कलीम खान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अनस पर मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मार डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मां का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. आनंद सिंह की मानें तो किशोर की मौत बर्न इंजरी से हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक अनस पढ़ने में काफी अच्छा था।
अनस मॉर्डन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। अनस की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मौलाना कलीम खान के परिवार में पत्नी नूरजहां के साथ तीन बेटियां शहनूर (22), खुशनूर (20), बेटी नाजरीन।
दो बेटों में अनस छोटा था। बड़ा बेटा शहबान (18) है। मां को अनस की मौत का विश्वास ही नहीं हो रहा है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।