{"_id":"59c7ec894f1c1b38688b6188","slug":"151506274441-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के वाहन में मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम के वाहन में मारी टक्कर
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने मारी एसडीएम के वाहन को टक्कर
सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने एसडीएम महोली के वाहन में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गया।
हादसे में एसडीएम का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एसडीएम व वाहन में सवार अन्यकर्मी बाल बाल बच गए। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया।
जिले में रविवार को पीसीएस की परीक्षा थी। एसडीएम महोली ब्रजपाल सिंह अपने सरकारी वाहन से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे।
रास्ते में सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर अकबरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एसडीएम के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। जिसकी वजह से ट्रक करीब में मौजूद एक बिजली के खंभे से टकरा गया।
हादसे के तत्काल बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर भीग गया। हादसे में एसडीएम महोली का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि एसडीएम व वाहन में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे वाहन से एसडीएम व कर्मचारियों को लेकर जिला मुख्यालय आई। खैराबाद थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि हादसे में अधिकारी व उनके साथ मौजूद कर्मचारी बाल बाल बच गए हैं।