फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 years old girl raped in Gosaiganj in Lucknow.

गोसाईगंज: बकरी चराने गई मासूम से चाचा ने ही किया दुष्कर्म, गिरफ्तार किया गया

Tue, 01 Jun 2021 09:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Jun 2021 09:52 PM IST
सार

मासूम के चाचा ने बच्ची को टॉफी का लालच दिया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसे धमकी दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
10 years old girl raped in Gosaiganj in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 10 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही चाचा ने दुष्कर्म कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी गांव से फरार हो गया। देर शाम को पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। वारदात के वक्त मासूम बकरी चराने गई थी। पीड़िता ने इसकी जानकारी माता-पिता को दी। मासूम को लेकर परिजन थाने गये। जहां तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज अमरनाथ वर्मा के मुताबिक वारदात तीन दिन पहले की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले मासूम बकरी चराने गई थी। वहीं पर रिश्ते में चाचा लगने वाला 23 साल का अंकुर मिला। उसने मासूम को टॉफी का लालच दिया और उसे झाड़ियों में लेकर गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम जब चीखने लगी तो उसे पहले धमकी दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


प्राइवेट पार्ट से आने लगा खून
दुष्कर्म के बाद मासूम के प्राइवेट पार्ट से खून आने लगा। इसे देखकर मासूम रोने लगी जिस पर आरोपी ने पहले तो उसे धमकाया फिर उसे लेकर तालाब के पास गया। जहां पर उसे पानी में कुछ देर तक बैठाए रखा। इसके बाद मासूम के प्राइवेट पार्ट पर मिट्टी व तालाब का कीचड़ लगा दिया। मासूम को धमकी दी कि इस बारे में परिजनों को बताएगी तो जान से मार देगा। कहा कि अगर कोई पूछेगा तो यह बता देना कि तालाब में गई थी। जहां पर जोंक ने काट लिया उसी से खून आने लगा है। घर पहुंचने पर दर्द होने पर मासूम ने अपने मां-पिता को यही बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में गये तो हुई पुष्टि

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजन मासूम को लेकर सोमवार को एक निजी अस्पताल गये। जहां डॉक्टर ने परीक्षण करने के बाद दुष्कर्म की बात कही। वहां डॉक्टर की बात पर भरोसा नहीं हुआ। इसके बाद मासूम को लेकर ट्रामा सेंटर गए। जहां डॉक्टरों ने भी दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मासूम के गुस्साए परिजन आरोपी के घर भी गए और उसे जमकर पीटा और गोसाईगंज थाने पहुंचे। जहां आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मासूम की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed