{"_id":"617e72c3d6da47431234b91d","slug":"10-private-hospitals-sealed-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दस निजी अस्पताल किए गए सील, अब तक 11 अस्पतालों पर की गई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: दस निजी अस्पताल किए गए सील, अब तक 11 अस्पतालों पर की गई कार्रवाई
Sun, 31 Oct 2021 04:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Oct 2021 04:11 PM IST
सार
लखनऊ जिले के दस निजी अस्पतालों को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को दस निजी अस्पतालों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। नर्सिंगहोम के नोडल अफसर का कहना है कि रविवार को बाकी आठ अस्पताल सील किए जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को एक निजी अस्पताल को सील किया गया था।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शनिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान वेलकम, गैलेक्सी, शालिनी, उजाला नर्सिंग होम, सिमना हॉस्पिटल, हिंद हॉस्पिटल, काकोरी हॉस्पिटल, न्यू सहारा हॉस्पिटल समेत दस अस्पताल सील किए गए। नर्सिंग होम के नोडल अफसर डॉ. एमके सिंह ने बताया कि रविवार को फिर से टीमें अलग-अलग इलाकों में अस्पतालों को बंद कराएंगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि डीएम के पास पहुंची शिकायत में 30 अस्पतालों की फाइल तलब की गई थी। इसमें 19 अस्पतालों को बंद किया जाना था। डीएम ने मुहर लगा दी थी।