{"_id":"6508111a0ed6fdbfbb0eaeac","slug":"crime-stories-of-lucknow-18-september-2023-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में अपराध: डेढ़ साल के बच्चे से पड़ोसी किशोर ने किया कुकर्म, यहां पढ़ें क्राइम की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में अपराध: डेढ़ साल के बच्चे से पड़ोसी किशोर ने किया कुकर्म, यहां पढ़ें क्राइम की खबरें
Mon, 18 Sep 2023 02:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में हुई एक घटना ने सभी को शर्मसार कर दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया। इलाके में डेढ़ साल के एक बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। यहां पढ़ें अपराध की खबरें:
विज्ञापन
डेढ़ साल के बच्चे से पड़ोसी किशोर ने किया कुकर्म
लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में डेढ़ साल के बच्चे के साथ पड़ोस में रहने वाले किशोर ने कुकर्म किया। घटना 14 सितंबर की है। महिला सामान लेकर लौटी तो मासूम बेटे को खून से लथपथ देखा। परिजन क्लीनिक ले गए तो डॉक्टर ने अप्राकृतिक दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद बच्चे की मां ने शिकायत की तो आरोपी किशोर के घरवालों ने गाली-गलौज करते हुए मुंह बंद रखने की धमकी दी। बच्चे की मां ने रविवार को केस दर्ज कराया। बच्चे की मां मजदूरी करती है।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, भाई जख्मी
लुलु मॉल घूम कर बाइक से घर लौट रहे दो भाइयों को शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मो. तारिक (18) की मौत हो गई, जबकि मृतक के भाई समी का इलाज चल रहा है। सुलतानपुर के अलीगंज का रहने वाला मो. तारिक (18) हाई स्कूल का छात्र था। मृतक के पिता आरिफ के मुताबिक, वह दुबग्गा स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर तारिक अपने भाई समी के साथ बाइक से मॉल घूमने गया था। लौटते वक्त मॉल के पास हादसे का शिकार हो गया। बेटे की मौत की खबर सूचन पर मां फूलजहां अचेत हो गईं।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
काकोरी। शिवरी के पास शनिवार की रात बाइक से ससुराल जा रहे महेंद्र सिंह उर्फ गोलू (27) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह हरदोई के संडीला अशरफ टोला सदर बाजार का रहने वाला था।
महेंद्र शनिवार शाम को परिजनों को बिना बताए शिवरी अपनी ससुराल बाइक से जा रहा था। मोहान रोड शिवरी के पास सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि महेंद्र ढाई साल पहले शादी हुई थी। भाभी कोमल कहासुनी के चलते पांच माह से मायके में रह रही हैं। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सरेबाजार युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर
गोसाईंगंज। अर्जुनगंज बाजार में रविवार को सरसवां के आशाराम (35) ने खुद पर केरोसिन उड़ेला और आग लगा ली। इसके करीब 20 मिनट पहले वहां से मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट के लिए गुजरा था। इसके चलते सुरक्षाकर्मी मुस्तैद थे। आनन-फानन दुकान में रखे बोरे व डोर मैट से आग बुझाई और झुलसे युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुरूआती पड़ताल में सामने आया कि आशाराम नशे में धुत था। एसीपी गोसाईंगंज पंकज सिंह ने बताया कि आशाराम ने आग क्यों लगाई? इसकी पड़ताल की जा रही है। वह पहले भी अपनी हाथ की नस काट चुका है और दो बार खुदकुशी का प्रयास कर चुका है।