{"_id":"6154bebe8ebc3e04cf0724ab","slug":"crime-lucknow-news-lko59787323","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ अमरेश बघेल को पकड़ ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ अमरेश बघेल को पकड़ ले गई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म केस के मामले में जांच करने वाले निलंबित सीओ अमरेश सिंह बघेल को बुधवार की देर रात हैदरगढ़ के बारा टोल प्लाजा के पास से पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बता दें कि इस मामले में पीड़िता की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि सीओ अमरेश सिंह बघेल मामले के जांच अधिकारी थे। उन्होंने जांच के बाद बसपा सांसद को क्लीनचिट दे दी थी। पीड़िता की मौत के बाद हाईकोर्ट ने सरकार को मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
बताया जा रहा है कि सीओ ने कोर्ट में दिए अपने बयान में सांसद को क्लीन चिट दे दी थी। इसके बाद से कई अफसर उनसे नाराज चल रहे थे। इसी के चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। हैदरगढ़ सीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अमरेश सिंह बघेल को पुलिस हिरासत में बनारस क्राइम ब्रांच लेकर गई हैं। अमरेश सिंह बघेल लंबे समय तक जिले क्राइम ब्रांच प्रभारी के साथ जैतपुर इंस्पेक्टर के रूप में तैनात रह चुके हैं।