फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime

311 ग्राम मार्फीन के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो के पास मार्फीन बरामद हुई है।
विज्ञापन

दरियाबाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर उसके पास से 220 ग्राम मार्फीन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी दिलशाद उर्फ सिंकिया निवासी पूरे कामगार मजरे आलियाबाद को तारा शहीद सितारा ग्राम चमरौली जंगल से गिरफ्तार किया गया। एसओ चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर आलोक सिंह त्यागी निवासी श्रीवस्तीनगर कॉलोनी लखपेड़ाबाग व श्यामजी सिंह निवासी मुंशी पुलिया थाना इंदिरानगर जिला लखनऊ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

उधर कोठी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 91 ग्राम मार्फीन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी जगभवन सिंह उर्फ भद्दू निवासी पूरेअहिबरन थाना सुबेहा को सेमरी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। एसओ मुन्ना कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed