फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime

सुरेंद्र कालिया के कुबूलनामे के बाद पूर्व विधायक अभय सिंह बनाए गए साजिश रचने के आरोपी

Sat, 05 Jun 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime
लखनऊ। हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कालिया के के ऊपर हुए हमले में सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह को साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। पूर्व विधायक पर कालिया के कुबूलनामे के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। कालिया ने बताया था कि अभय के कहने पर ही उसने अपने ऊपर फायरिंग कराई थी। पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सुरेंद्र ने तीन दिन की रिमांड में कई राज उगले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

13 जुलाई को सुरेंद्र ने खुद पर फायरिंग होने की सूचना पुलिस को दी थी। उसने पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया था। सीसीटीवी फुटेज से यह घटना फर्जी निकली थी। 10 अगस्त को सुरेंद्र के चार साथी पकड़े गये तब इसका खुलासा हुआ था। दबाव बढ़ने पर सुरेंद्र कोलकाता भाग निकला था। उस समय ही सामने आ गया था कि सुरेंद्र की मदद मुख्तार गिरोह और पूर्व विधायक कर रहे हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक सुरेंद्र ने कुबूला कि सब कुछ अभय सिंह के कहने पर ही किया गया। उसने मदद करने में जिन तीन चार लोगों के नाम लिये, वह मुख्तार गिरोह से ही जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी और एडीसीपी ने लंबी पूछताछ की। इसके बाद ही आलमबाग पुलिस को 13 जुलाई को दर्ज हुए मुकदमे में अभय सिंह को साजिश रचने का आरोपी बनाने को कहा गया। सुरेंद्र के बयान के आधार पर अभय को आईपीसी की धारा 120 बी का आरोपी बनाया गया है। हालांकि इस बारे में अधिकारी कुछ बोल नहीं रहे हैं। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि इस मामले में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed