गर्लफ्रेंड के घर बम गिराकर पूछा, मजा आया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता में गुरुवार देर रात कार सवार युवकों ने एक युवती के घर बम फेंक कर हड़कंप मचा दिया। दुस्साहस इतना कि मौके से भागने के बाद एक युवक ने युवती के पिता को फोन कर पूछा कि कैसा रहा मौत का धमाका, मजा आया?
अबकी बार बड़ा धमाका करूंगा, जिसमें किसी की भी जान जा सकती है। फोन का स्पीकर ऑन कर युवती के पिता ने पुलिस को भी यह धमकी सुनाई।
पुलिस ने एसपी उर्फ समीर अहमद, उसके दोस्त जमुना सहित तीन लोगों के खिलाफ दहशत फैलाने, जान से मारने की धमकी देने और सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। किदवई नगर की लॉल कॉलोनी निवासी एसपी उर्फ समीर अहमद चार साल पहले नौबस्ता के केशव नगर ‘डब्लू’ ब्लॉक निवासी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाली एक छात्रा (18) को फुसला कर ले गया था।
समीर ने तीन साल तक छात्रा को बिहार में रखा। फिर किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और छात्रा घर लौट आई।
तो इसलिए निकाली खुन्नस
बीते वर्ष 2 नवंबर को छात्रा के परिवारीजनों ने उसकी शादी कर दी। छात्रा के भाई के मुताबिक हफ्ते भर पहले बहन मायके लौटी तो समीर ने उस पर साथ चलने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।
चालीस दुकान बाजार में समीर, उसके साथियों ने बहन का रास्ता रोक लिया। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो समीर ने साथियों के साथ उसे पीटा।
डॉयल 100 में सूचना देने पर पुलिस ने समीर के बगाही निवासी दोस्त जमुना, पंडित को पकड़ कर सिर्फ शांति भंग में चालान किया था।
इसी खुन्नस में गुरुवार देर रात समीर सेंट्रो कार से जमुना और एक अन्य साथी के साथ घर आया।
समीर ने मकान पर ताबड़तोड़ कई बम फोड़ कर दहशत फैला दी।
थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया युवती के भाई की तहरीर पर समीर, जमुना उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों के घर दबिश दी गई थी, लेकिन सभी फरार हैं। उनका पता लगाया जा रहा है।