{"_id":"124741562602454d9cdd77ec739ad95f","slug":"crime-in-balrampur-district-in-up-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मामूली कहासुनी के बाद घर पर फेंके बम, चलाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मामूली कहासुनी के बाद घर पर फेंके बम, चलाई गोलियां
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
यूपी के बलरामपुर जिले में अराजक तत्वों ने एक घर में जबरन घुसकर बम फेकें गए। यहां पर उनके द्वारा गोलाबारी भी की गई।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब १२ बजे बलरामपुर जिले के टेढ़ी बाजार मोहल्ले में स्थानीय निवासी मनीष तिवारी अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठे थे। इसी बीच मनीष और उनके दोस्तों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
कहासुनी के बाद मनीष घर लौट आए। मनीष के मुताबिक कुछ ही देर बाद असलहे से लैस होकर 6 से 7 लोग उनके घर में घुस गये और मनीष को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मनीष और उनके परिजनों के विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के ऊपर देशी बम व तमंचे से हमला कर दिया। घटना में मनीष तिवारी व उनके भाई दीपक तिवारी, अभिमन्यु तिवारी एवं बहन अंजली तिवारी घायल हो गये। हमला करने वालों ने घर पर कई देशी बम बरसाए।
विज्ञापन
मनीष के घर पर मौजूद कुणाल ने बताया कि शोर शराबा होने पर बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गम्भीर रूप से घायल मनीष दीपक तथा अंजली को डाक्टरों ने गोण्डा रिफर कर दिया।
परिजन घायलों को लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर चले गये हैं। नगर कोतवाल मधुर मिश्रा ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तरफ से सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।