फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crime Branch Officer Bunker kidnaps student

Lucknow News: क्राइम ब्रांच अफसर बनकर छात्र का किया अपहरण

Wed, 08 Oct 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch Officer Bunker kidnaps student
लखनऊ। अलीगंज में क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बदमाश ने सआदतगंज के मोमीननगर निवासी इंटर के छात्र अशफाक का अपहरण कर लिया। उसे गेमिंग स्कैम में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपी ने छात्र को बुरी तरह पीटा और दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। वारदात में छात्र का दोस्त और उसका भाई भी शामिल थे। पीड़ित की मां शब्बो खातून की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शब्बो के मुताबिक शनिवार रात नौ बजे घर पर बेटे अशफाक का दोस्त अयान आया। कुछ देर बाद वह चाय पिलाने के बहाने उसे अलीगंज ले गया। दोनों लौट रहे थे तो रास्ते में एसयूवी सवार मड़ियांव के केशवनगर निवासी दीनेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें रोक लिया। उसने खुद को क्राइम ब्रांच में अधिकारी बताते हुए दोनों को एसयूवी में बैठा लिया। जब अशफाक ने इसका कारण पूछा तो वह उसे गेमिंग स्कैम में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने लगा। आरोप है कि दीनेंद्र ने अशफाक को बुरी तरह पीटा और उसका वीडियो बना लिया। उसने अशफाक को छोड़ने के बदले घरवालों से दो लाख रुपये फिरौती मांगने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शब्बो का आरोप है कि इस बीच अयान ने अपने भाई सलमान को बुला लिया और मामला संभालने की बात कही। फिर अयान, सलमान और दीनेंद्र एसयूवी के पीछे गए और कुछ देर बाद लौट आए। इसके बाद सलमान ने अशफाक से कहा कि उसने बदमाश को रकम दे दी है। तुम घर जाकर मुझे रकम दे देना। अशफाक को रात दो बजे घर के पास छोड़कर तीनों चले गए। शब्बो ने बेटे से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। आरोप है कि बदमाश अगले दिन भी अशफाक को परेशान करते रहे।




थाने के गेट तक पहुंच गया था बदमाश

शब्बो ने बताया कि दीनेंद्र उनके बेटे को झांसे में लेने के लिए अपने साथ लेकर अलीगंज थाने तक भी गया था, पर वह बाहर से लौट गया था। इंस्पेक्टर अशोक सोनकर के मुताबिक दीनेंद्र को गिरफ्तार कर एसयूवी बरामद कर ली गई है। अयान व सलमान की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed