{"_id":"63616604f23113205c00de30","slug":"crime-attack-gonda-4-police-person-injured-lucknow-news-lko6551709199","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर भवन निर्माण रुकवाने गई पुलिस टीम पर हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर भवन निर्माण रुकवाने गई पुलिस टीम पर हमला, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के भंभुआ चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथौली में मंगलवार रात एक विवादित व कोर्ट में विचाराधीन जमीन पर भवन निर्माण को रुकवाने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। हमले में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं।
भंभुआ चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथौली में मंगलवार को ग्राम कैथौली निवासी मुन्ना यादव उर्फ महंत और दृगपाल यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा है, यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण की सूचना पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस कर्मियों पर हमला हो गया। सूचना मिलते मौके पर एसडीएम हीरालाल, सीओ मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। हमलावरों को गिरफ्तार कर कोतवाली भेजा गया है।
बता दें कि ग्राम कैथौली के मजरा अहिरन पुरवा में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद है। मामला न्यायालय पर विचाराधीन है। स्थगन आदेश पारित किए जाने के बाद भी एक पक्ष जमीन भूमि पर निर्माण करा रहा था। जिसे रोकने पुलिस पहुंची, तभी उस पर हमला कर दिया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित किए जाने के बाद भी एक पक्ष निर्माण कर रहा था, जिसे रोकने पहुंची पुलिस के ऊपर हमला कर दिया गया। जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हैं।