{"_id":"6a19fcdd45feb71ae00f0208","slug":"creativity-takes-flight-at-nifts-graduation-show-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1759897-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निफ्ट के ग्रेजुएशन शो में रचनात्मकता को मिले पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निफ्ट के ग्रेजुएशन शो में रचनात्मकता को मिले पंख
विज्ञापन
निफ्ट के ग्रेजुएशन शो में रचनात्मकता को मिले पंख
लखनऊ। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), रायबरेली ने अपना ग्रेजुएशन शो धूमधाम से लखनऊ के दयाल गेटवे में शुक्रवार को मनाया। इस दौरान स्नातक विद्यार्थियों की रचनात्मकता और शिल्प कौशल देखने को मिला। ग्रेजुएशन शो-2026 में संस्थान के विभागों फैशन डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन, लेदर व एक्सेसरी डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट स्टडीज के स्नातक छात्रों ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया।
कैंपस निदेशक जोनाली डी. बाजपेयी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में फैशन डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन, लेदर डिजाइन, एक्सेसरी डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी और फैशन मैनेजमेंट स्टडीज विभागों के कलेक्शन दिखाए गए। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण औद्योगिक साझेदारियों को भी सराहा गया। इसमें मेसर्स रस्टऑरेंज (नोएडा) की ओर से ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एकेआई इंडिया लिमिटेड (कानपुर) की ओर से लेदर संसाधनों का प्रायोजन शामिल रहा। प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट और नवाचारी शोध कार्यों के लिए छह मुख्य श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। सीडीओ रायबरेली अंजू लता, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह, लुलु इंडिया के एमडी नोमान खान और एसएसबी के आईजी रत्न संजय, अनुजा माथुर, नेहा केडिया, समेत उद्योग, शिक्षा से जुड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।