{"_id":"590b81a54f1c1b4a63442b4b","slug":"cracks-in-raptisagar-express-compartment-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन की बोगी टूटी, दुर्घटनाग्रस्त होते बची राप्तीसागर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन की बोगी टूटी, दुर्घटनाग्रस्त होते बची राप्तीसागर एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
Updated Fri, 05 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में आया क्रैक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन में लगी जनरल बोगी की चेचिस टूट गई। गनीमत रही कि जिस जगह पर बोगी की चेचिस टूटी थी वहां से गोंडा स्टेशन नजदीक था। इसलिए ट्रेन की स्पीड कम थी।
विज्ञापन
अन्यथा ट्रेन की रफ्तार तेज होने पर कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। हालांकि स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही जैसे ही इस पर कैरेज विभाग के रेलकर्मियों की नजर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
जिसके बाद दो घंटे तक ट्रेन को स्टेशन पर खड़े रखा गया। इस बीच टूटी चेचिस वाली बोगी को ट्रेन से काटकर अलग किया गया। जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
त्रिवेन्द्रम से गोरखपुर के बीच चलने वाली राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की दोपहर 2.45 बजे जैसे गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर इन हुई। वैसे ही इसकी टूटी बोगी पर चेकिंग कर रहे कैरिज विभाग के रेलकर्मी लोकासरीन की नजर पड़ गई।