फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crackers rate to be hike due to gst

पटाखों पर भी जीएसटी की मार, 35 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

Fri, 13 Oct 2017 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Oct 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
crackers rate to be hike due to gst
डेमो
जीएसटी की मार से दीपावली पर पटाखों का धूम-धड़ाका इस बार कुछ कम हो सकता है। टैक्स दर दोगुनी किए जाने से पटाखा बाजार बीते साल के मुकाबले 35 फीसदी तक महंगा होगा। व्यापारियों का कहना है कि अब तक पटाखा-आतिशबाजी पर 14 फीसदी टैक्स लगता था, जो जीएसटी के बाद 28 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन


वहीं, प्रशासनिक सख्ती व सुरक्षा मानकों के अनुपालन के कारण दुकान खर्च भी 15 फीसदी तक बढ़ गया है। ऐसे में 30 से 35 फीसदी तक ऊंचे दाम पर पटाखे बेचना दुकानदारों की मजबूरी होगी। थोक पटाखा कारोबार से जुड़े सतीश मिश्र ने बताया कि पांच साल पहले छोटे अनार के पैकेट की कीमत 30 रुपये थी, जो अब 90 रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन


20 रुपये में बिकने वाले छोटी चकरी के पैकेट 55 रुपये में बिक रहे हैं। पटाखा व्यापारी अखिलेश गुप्ता बताते हैं कि एक तो थोक खरीद जीएसटी के कारण महंगी हुई है, वहीं पर्यावरण सुरक्षा व कोर्ट की सख्ती से फुटकर पटाखा बिक्री पर प्रशासन की सख्ती से मूल लागत भी निकाल पाना चुनौती लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देखें, पटाखों की कीमत

crackers rate to be hike due to gst
डेमो - फोटो : डेमो
कारोबारियों ने बताया कि थोक पटाखा सप्लाई में देश की सबसे बड़ी मंडी माने जाने वाले तमिलनाडु के शिवकासी जिले में भी जीएसटी का असर दिख रहा है। यहां से देश के 85 फीसदी हिस्सों में होने वाली थोक पटाखा सप्लाई की कीमत में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में 30 से 35 फीसदी महंगे दाम पर बेचना पटाखा कारोबारियों की मजबूरी बनेगा।

पटाखा खरीद की कीमत में आया अंतर
पटाखा                पिछले साल                 इस वर्ष
फुलझड़ी             150 से 350              250 से 400
अनार                 100 से 250             200 से 400
चकरी                  50 से 200             100 से 250
म्यूजिकल             140 से 200             230 से 350
कचरा बम            200 से 300             400 से 700
लड़ी                  150 से 400            250 से 500
12 शॉट               50 से 200             100 से 400
नोट : कीमत रुपये में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed