फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crack in gomti bridge connected to Ambedkar park from 1090

हादसे को दावत: लापरवाही से बढ़ गई गोमती पुल की दरार

Mon, 12 Feb 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Feb 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
crack in gomti bridge connected to Ambedkar park from 1090
पुल पर आई दरार।

जिम्मेदारों की लापरवाही ने 1090 चौराहे से सीधे अंबेडकर पार्क जाने वाले गोमती पुल के ऊपर के हिस्से में आई दरार को और बढ़ा दिया है। दरार को कई महीने पहले देखा गया था।

विज्ञापन


इसकी मरम्मत नहीं किए जाने से दरार पुल की चौड़ाई वाले पूरे हिस्से तक फैल गई। यही नहीं दोनों स्लैब के बीच में करीब एक फीट का गैप बन गया है जोकि गड्ढे की शक्ल ले चुका है।
विज्ञापन


पुल में आई दरार ने रविवार को उस समय जिम्मेदार अधिकारियों को नींद से जगाया, जब वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दरार नदी के ऊपर ठीक चटोरी गली से पहले आई है। इसके बाद आनन-फानन अंबेडकर पार्क स्मारक समिति की रखरखाव टीम भी मौके पर पहुंची।

शाम को टीम ने खुद मुआयना कर सेतु निगम के अधिकारियों को इस दरार की सूचना दी। इसके बाद अब इस दरार से पुल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सेतु निगम के जीएम आरएम गुप्ता ने अपनी टीम को निर्देश दिए हैं।

नुकसान मटियारी फ्लाईओवर की तरह, सात दिन बंद था ट्रैफिक 

crack in gomti bridge connected to Ambedkar park from 1090
दरार से गुजरती गाड़ियां।

पुल के नदी के ठीक ऊपर जॉइंट खुलने की वजह से आई दरार उसी तरह है जैसी मटियारी फ्लाईओवर में देखी गई थी। एनएचएआई ने दरार दिखने के तुरंत बाद सात दिन के लिए पुल के ऊपर ट्रैफिक बंद कर दिया था।

इन सात दिन में पुल की मरम्मत की गई। इसके बाद ही इसपर ट्रैफिक खोला गया था। ट्रैफिक पुल के ऊपर बंद करने की वजह फ्लाईओवर को नुकसान होने से बचाना था। इसके उलट गोमती पुल पर अब भी ट्रैफिक चल रहा है।

...और यहां : ईंटें रखकर दरार को छिपा दिया था

गोमती पुल की दरार को बंद करने की जगह कई दिन पहले ईंट और पत्थर के टुकड़े दरार में डालकर उसे ढंक दिया गया। लापरवाही की गवाह अब यह ईंटें भी बन गई हैं जोकि वाहनों के पहियों से बुरी तरह घिस गई हैं। इससे वाहनों के निकलने के समय गड्ढा भी बड़ा होता चला गया।

2010 में हुआ था रिनोवेशन पूरा

गोमती पुल के रिनोवेशन का काम 2009-10 में सेतु निगम ने कराया था। इसके बाद छह दिसंबर 2010 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने इसका उद्घाटन अंबेडकर स्मारक के बाकी कामों के साथ किया था। अधिकारियों के मुताबिक इस पुल के रिनोवेशन में करीब 30 करोड़ रुपये का बजट खर्च हुआ था। पुल के ऊपर अंबेडकर पार्क से मिलते-जुलते सजावटी पत्थर और लाइटें भी लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed