{"_id":"58d24bd64f1c1ba06e1a1a53","slug":"cow-smuggling-should-be-ban-immediately-says-cm-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सीएम ने ली अधिकारियों की क्लास, देखें कमरे की भीतर क्या मिले निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सीएम ने ली अधिकारियों की क्लास, देखें कमरे की भीतर क्या मिले निर्देश
amarujala.com, written by काजल शर्मा
Updated Wed, 22 Mar 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और शासन के अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने गौ तस्करी पर तत्काल पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस अवैध काम में लगे अराजक तत्वों की क्षेत्रवार पहचान करने एवं इसमें लगे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
सीएम ने बूचड़खाने बंद करवाने के लिए अधिकारियों से एक्शन प्लान तैयार करने के लिए कहा साथ ही आगाह किया कि इस मामले में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा अखिलेश सरकार में जिन लोगों को सुरक्षा दी गई थी उसकी भी समीक्षा करने के निर्देश दिए ताकि पुलिस का अनावश्यक भार कम हो और उन्हें जनता की सुरक्षा में लगाया जा सके।
सीएम ने पुलिस गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए इसकी समीक्षा की जाए। इसके साथ ही, विशेष रूप से रात्रि में पुलिस की गश्त पर और अधिक ध्यान दिया जाए, ताकि चोरी एवं डकैती आदि आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके।
सीएम ने गंदगी को बीमारी की मुख्य वजह बताया और कहा कि सरकारी विभागों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और जनता को जागरूक करने के लिए कहा।