फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   covid patients are not getting facilities from UP government

कंट्रोल रूम को किया फोन, तीन दिन बाद भी कोविड अस्पताल नहीं पहुंची संक्रमित महिला

Wed, 05 Aug 2020 04:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
covid patients are not getting facilities from UP government
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में पॉजिटिव मिलने वालों को कोविड अस्पताल पहुंचाने के लिए बनी योजनाएं कागजी साबित हो रही हैं। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में बार-बार कॉल करने के बाद भी संक्रमितों को कोविड अस्पताल नहीं पहुंचाया जा रहा है। कुछ ऐसा ही हाल संक्रमित निकलने वाले मरीजों के परिजनों की जांच के संबंध में भी हो रहा है।
विज्ञापन


विवेकानंद पॉलीक्लीनिक में 30 जुलाई को पथरी का दर्द होने पर महिला भर्ती हुई थी। एक अगस्त को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेजी। महिला को शुगर, ब्लड प्रेशर और फाइलेरिया, मोटापे की भी समस्या है। कंट्रोल रूम में रोजाना फोन करके भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी। इसके बाद भी मंगलवार शाम तक महिला को भर्ती नहीं कराया गया। इसी तरह सेक्टर 16 इंदिरानगर निवासी परिवार में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे होम क्वारंटीन हैं, लेकिन कंट्रोल रूम में एक बार भी फोन कर हालचाल नहीं लिया गया। परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराने की भी मांग की गई, लेकिन बुधवार तक कुछ न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखवाया जाएगा मामले को
मरीज बढ़ गए हैं। कई बार लेवल टू व थ्री के अस्पताल में बेड खाली होने का इंतजार किया जाता है। दिखवाया जाएगा कि इस मामले में कहां चूक हो रही है। -डॉ. आरके चौधरी, एसीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed