फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   covid-19 screening campaign from 5 july in uttar pradesh, says CM yogi

पूरे प्रदेश में कोविड-19 स्क्रीनिंग अभियान पांच सेः सीएम योगी आदित्यनाथ

Fri, 03 Jul 2020 01:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jul 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
covid-19 screening campaign from 5 july in uttar pradesh, says CM yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ani

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 जुलाई से सभी जिलों, खासतौर से बड़े जनपदों लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज में कोविड-19 का स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के लिए प्रदेश में 1 लाख से अधिक टीम गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मेरठ मंडल के 6 जिलों में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वॉर्ड में कोविड-19 की स्क्रीनिंग के लिए 80 हजार किट्स उपलब्ध कराई हैं।

विज्ञापन


प्रतिदिन 50 हजार घरों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य दिया गया है। मुख्यमंत्री गृह मंत्री अमित शाह तथा हरियाणा व दिल्ली के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्ट्रेंथनिंग कोविड-19 रिस्पॉन्स इन डेल्ही-एनसीआर रीजन’ विषयक बैठक में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर नियंत्रण व उपचार के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को अक्षरश: लागू करने का लाभ प्रदेश को मिला है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना तथा संक्रमित मरीजों की प्रत्येक दशा में जीवन रक्षा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। मेरठ मंडल में मेडिकल स्क्रीनिंग के तहत रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अन्य राज्यों से लगभग 38 लाख श्रमिक आए हैं। वर्तमान में इनमें संक्रमण की स्थिति नगण्य है। इस समय राज्य में करीब 1 लाख श्रमिक क्वारंटीन हैं।

लक्षण रहित मरीजों से कम्युनिटी ट्रांसमिशन का जोखिम

सीएम ने कहा, दिल्ली व यूपी के बीच व्यापक होता है। इससे लक्षण रहित संक्रमित मरीजों से कम्युनिटी ट्रांसमिशन का जोखिम  बना है। संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लक्षण रहित मरीजों को अस्पतालों में रखा जाना चाहिए। उन्होंने गौतमबुद्धनगर जिले के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ  कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च को कोविड-19 की टेस्टिंग की अनुमति देने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य की टेस्टिंग क्षमता 5 हजार रोजाना बढ़ जाएगी। 

एनसीआर के जिलों में बरतें सतर्कता
मुख्यमंत्री ने एनसीआर के जिलों में पूरी सतर्कता बरतने और आवागमन पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि एनसीआर के जिलों में सावधानी बरतकर कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सकता है। मेरठ मंडल के सभी जिलों में 10 दिवसीय सघन सर्विलांस अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि इसे पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर चलाएं। उन्होंने कहा कि मेरठ मंडल में सघन सर्विलांस अभियान की सफलता के लिए ग्राम पंचायत तथा वॉर्डवार 15 हजार मेडिकल टीमों का गठन कर घर-घर जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग कराएं।

अस्पतालों में करें जरूरी ऑपरेशन
सीएम ने कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों की सेवाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कहा, सरकारी तथा निजी अस्पतालों में आवश्यक ऑपरेशन किए जाएं। कोविड-19 का टेस्ट करते हुए आवश्यकतानुसार उपचार करें। यह निर्देश भी दिए कि एंबुलेंस सेवाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed