फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cousin had kidnapped student, two arrested

Lucknow News: चचेरे भाई ने छात्रा को कराया था अगवा, दो गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Oct 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cousin had kidnapped student, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायबरेली। कक्षा 12 की छात्रा को अगवा करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बाइक मैकेनिक हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चचेरे भाई ने ही छात्रा का अपहरण कराया था। उस पर अपहरण करने का शक न हो, इसलिए चचेरे भाई ने युवकों से लड़की का फिल्मी अंदाज में अपहरण करने की बात कही थी।

शुरुआती जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि चचेरे भाई और छात्रा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चचेरे भाई-बहन के रायबरेली में ही छिपे होने की लोकेशन मिली है। पुलिस का दावा है कि देर रात तक दोनों को पकड़ लिया जाएगा। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को कक्षा 12 की दो छात्राएं दोपहर में परीक्षा देने स्कूूल जा रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान दो बाइक सवार युवकों ने 17 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने सहेली को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने पुुलिस टीम के साथ देर रात गदागंज थाना क्षेत्र के दीनशाहगौरा निवासी आकाश व पुत्तीलाल को गिरफ्तार कर लिया। सर्विलांस की मदद से दोनों दबोचे गए। दोनों की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बताया कि चचेरे भाई और छात्रा के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है।

चचेरे भाई ने ही हम दोनों को छात्रा के अपहरण करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच में पता चला कि अपहरण करने के बाद दोनों युवकों ने भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल के पास लड़की को चचेरे भाई के सुपुर्द कर दिया। चचेरा भाई वहां पहले से ही वैन के साथ मौजूद रहा।


इसके बाद वैन से छात्रा को लेकर रायबरेली के त्रिपुला स्थित एक होटल में पहुंचा। वैन के अंदर ही छात्रा ने दूसरे कपड़े बदले। वह घर से दूसरे कपड़े लेकर निकली थी। होटल में दोनों रात में रुके रहे। यहां तक लड़की ने अपने खाते से दो बार में 40 हजार रुपये भी निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed