फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cousin brother and sister were swept away in the strong current of the river, died by drowning, one child survived

Lucknow News: नदी की तेज धार में बह गए चचेरे भाई-बहन, डूबने से मौत, एक बच्चा बचा

Sat, 30 Aug 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother and sister were swept away in the strong current of the river, died by drowning, one child survived
डूबने से बचा बच्चा। शव ले जाते पुलिसकर्मी एवं रोते बिलखते परिजन।  - फोटो : संवाद
गोसाईंगंज/लखनऊ। लोधपुरवा के गुजरी लोनी में शुक्रवार की सुबह नदी में नहाते गई हिमानी (4) और उसके चचेरे भाई गौरव (4) तेज बहाव में बह गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई। चार साल का विराट भी बह गया, लेकिन उसने समय रहते नदी किनारे उगी झाड़ियों को पकड़ लिया। उसे सकुशल बचा लिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक लोधपुरवा निवासी मजदूर गुड्डू शुक्रवार सुबह 11 बजे लोनी नदी के किनारे खेत में काम कर रहे थे। उनका बेटा विराट (4), पड़ोसी अंकित की बेटी हिमानी (4) व साजन का बेटा गौरव (4) एक साथ खेत पर पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद तीनों वापस घर के लिए निकल पड़े। घर न जाकर तीनों बच्चे नदी में नहाने के लिए उतर गए। बहाव तेज होने के कारण तीनों बहने लगे और शोर मचाया।
विज्ञापन

--
ग्रामीण केशन ने विराट को निकाला
बच्चों का शोर सुनकर पास में ही मौजूद ग्रामीण केशन ने आवाज देकर गुड्डू को बुलाया। तब तक गौरव और हिमानी डूब चुके थे। विराट ने झाड़ियों को पकड़ रखा था। केशन ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाई और विराट को बाहर निकाला। तब तक बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच चुके थे। कुछ देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हिमानी व गौरव को भी निकाला, पर दोनों की मौत हो चुकी थी। गोसाईंगंज पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

घर पहुंचे शव तो मचा कोहराम

हिमानी और गौरव चचेरे भाई-बहन थे। गौरव के परिवार में मां राधा और आठ साल का बड़ा भाई सौरभ है। वहीं, हिमानी के परिवार में पिता अंकित, मां संतोषा और छह माह का छोटा भाई कार्तिक है। मौत की खबर जब दोनों के घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव जब गांव पहुंचे तो पूरा गांव दोनों के घर उमड़ पड़ा। हिमानी व गौरव का शव देखते ही दोनों की मां बेसुध हो गईं। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने दोनों को संभाला।
--
मृतक के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद

राहत आपदा कोष से मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। परिवार को ढाढ़स बंधाने के साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही आर्थिक मदद के लिए कार्रवाई की जाएगी।

- गुरप्रीत सिंह, नायब तहसीलदार

डूबने से बचा बच्चा। शव ले जाते पुलिसकर्मी एवं रोते बिलखते परिजन। 

डूबने से बचा बच्चा। शव ले जाते पुलिसकर्मी एवं रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

डूबने से बचा बच्चा। शव ले जाते पुलिसकर्मी एवं रोते बिलखते परिजन। 

डूबने से बचा बच्चा। शव ले जाते पुलिसकर्मी एवं रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed