{"_id":"59f208104f1c1bdb538b946b","slug":"court-summons-sanjay-dutt-for-comment-on-mayawati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने संजय दत्त को भेजा समन, जानें-क्या कहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने संजय दत्त को भेजा समन, जानें-क्या कहा था
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Thu, 26 Oct 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक अश्लील टिप्पणी के मामले में एसीजेएम बाराबंकी संजय यादव ने अभिनेता संजय दत्त को तलब किया है। कोर्ट ने अग्रिम सुनवाई की तिथि 16 नवंबर को तय करते हुए सम्मन तामील कराने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
वर्ष 2009 में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दौरान जिला बाराबंकी के कस्बा व थाना टिकैतनगर में समाजवादी पार्टी की जनसभा हुई थी। जिसमें पार्टी महासचिव अमर सिंह व अभिनेता मनोज तिवारी तथा अभिनेता संजय दत्त शामिल हुए थे।
विज्ञापन
जनसभा के दौरान मंच पर भाषण देते समय संजय दत्त ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विरुद्ध आपत्तिजनक अश्लील टिप्पणी की थी। कहा था जनता ने मुझसे पूछा आप हमें जादू की झप्पी देंगे। मैंने बोला हां दूंगा। बोले मायावती जी को आप देंगे, मैंने बोला दूंगा। जादू की झप्पी भी दूंगा और जादू की पप्पी भी।
विज्ञापन
कराई गई थी वीडियोग्राफी
संजय दत्त द्वारा सार्वजनिक मंच से भाषण से अभद्र आपत्तिजनक एवं अश्लील भाषण में जनसामान्य को शर्मिंदगी महसूस हुई। और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का अनादर करने के उद्देश्य में संजय दत्त द्वारा वक्तव्य दिए गए मामले की जिला प्रशासन ने वीडियोग्राफी भी कराई थी।
तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष टिकैतनगर ने संजय दत्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद संजय दत्त द्वारा उच्च न्यायालय खंड पीठ लखनऊ से स्टे करा लिया था।
जो 28 नवंबर 2016 को खारिज हो गया था। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर मुंबई को पत्र भेजकर संजय दत्त को 16 नवंबर की हाजिरी के लिए समन तामील कराने का आदेश दिया है।
तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष टिकैतनगर ने संजय दत्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद संजय दत्त द्वारा उच्च न्यायालय खंड पीठ लखनऊ से स्टे करा लिया था।
जो 28 नवंबर 2016 को खारिज हो गया था। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर मुंबई को पत्र भेजकर संजय दत्त को 16 नवंबर की हाजिरी के लिए समन तामील कराने का आदेश दिया है।