फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   court sentenced guilty to life imprisonment for cheating his friend to death in Lucknow

UP News: इलाज कराने के बहाने दोस्त को ले गया, गोली मारकर उतारा मौत के घाट; हत्यारे साथी को उम्रकैद

Tue, 10 Dec 2024 09:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 09:47 AM IST
सार

फैक्टरी हड़पने का लालच आया तो इलाज कराने के बहाने दोस्त को बाहर ले गया। गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे साथी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 

विज्ञापन
court sentenced guilty to life imprisonment for cheating his friend to death in Lucknow
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में इलाज करने के बहाने साथी को बाहर ले जाकर गोली मारकर हत्या करने वाले दिनेश कुमार उर्फ टिल्लू को एडीजे राहुल मिश्र ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


वादी गिरधारी लाल ने 29 मई 2010 को काकोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि मोहान रोड पर सीआरसी केंद्र के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। 30 मई को रामचंदर गुप्ता ने मृतक की पहचान अपने भाई रामसनेही गुप्ता के रूप में की। 

विज्ञापन

...इसलिए कर दी हत्या

रामचंदर गुप्ता ने पुलिस को बयान देकर अपने भाई की हत्या में दिनेश कुमार गुप्ता और अखिलेश अस्थाना उर्फ सरजी पर शक जताया था। पुलिस ने चार जून, 2010 को दिनेश को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल कट्टे को बरामद किया था। आरोपी साझे में चल रही फैक्टरी कब्जाना चाहता था। इसलिए राम सनेही की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed