फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   court asked bjp leaders involved in ayodhya case to appear

अयोध्या मामले में जोशी, आडवाणी सहित प्रमुख भाजपा नेता आज तलब

Fri, 26 May 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 May 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
court asked bjp leaders involved in ayodhya case to appear
आडवाणी
अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले को लेकर सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, विनय कटियार, मुरली मनोहर जोशी, विष्णु हरि डालमिया और साध्वी ऋतंभरा को तलब किया है। 
विज्ञापन


कोर्ट के आदेशों के अनुसार इन सभी पर आरोपों में संशोधन किए जाने हैं और षड्यंत्र में भूमिका के आरोप तय होने हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को अदालत में आरोप तय नहीं किए जा सके। 
विज्ञापन


मामले में रामविलास वेदांती, महंत नृत्य गोपालदास, बैकुंठ लाल शर्मा, धर्मदास, चंपत राय बंसल और सतीश प्रधान को हाजिर होना था, लेकिन केवल सतीश प्रधान ही उपस्थित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य पांच आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। अगली सुनवाई 30 मई को रखी गई है। उस दिन इन छहों पर आरोप तय होंगे। उस दिन सभी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed