{"_id":"6532e34401c7fdd1dc0b3195","slug":"couple-reached-vidhan-bhavan-to-commit-suicide-lucknow-news-c-13-lko1012-460988-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आत्मदाह करने विधानभवन पहुंचा दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आत्मदाह करने विधानभवन पहुंचा दंपती
Sat, 21 Oct 2023 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। उन्नाव के असोहा इलाके के रहने वाले दंपती ने शुक्रवार दोपहर विधानभवन के गेट नंबर तीन के पास आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों को खुद पर डीजल उड़ेलते देख पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। दोनों को हजरतगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हजरतगंज कोतवाली में पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि 25 नवंबर 2022 को उसने गांव के ही रहने वाले सतीश त्रिपाठी, उसके बेटे सुयश व रिश्तेदार आकाश त्रिपाठी पर घर में घुसकर मारपीट व दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर उन्नाव के असोहा थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि असोहा पुलिस ने दुष्कर्म की जगह छेड़छाड़ की धारा में एफआईआर दर्ज की थी। फिर मामले की विवेचना बाराबंकी पुलिस को ट्रांसफर कर दी थी।
विवेचना के बाद केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई थी। कोर्ट ने सतीश के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया मगर अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस ने 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध होकर ही वह शुक्रवार दोपहर दो बजे पति के साथ विधानभवन के गेट नंबर तीन पर आत्मदाह करने पहुंची थी। दोनों के पास अलग-अलग कंटेनर में डीजल भरा था। मगर झोले से कंटेनर निकालकर शरीर पर डीजल उड़लते ही आसपास मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने दंपती को पकड़ लिया।
हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने बताया कि दंपती को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाने के साथ ही उन्नाव पुलिस को सूचना दी गई है। उन्नाव पुलिस की टीम दंपती को अपने साथ ले गई है।