फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   couple commited suicide in lucknow

बहराइच के प्रेमी युगल ने लखनऊ में ट्रेन से कटकर दे दी जान

Mon, 14 Feb 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
couple commited suicide in lucknow
लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र में सहारा हॉस्पिटल के पास रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार देर रात एक युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। छानबीन में पता चला कि दोनों बहराइच जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को सूचना देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

विभूतिखंड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्र के मुताबिक शनिवार देर रात सहारा हॉस्पिटल के पास रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक व युवती की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। मौके पर छानबीन में पता चला कि दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दी है। शवों के पास मिले मोबाइल फोन से बात करने पर पता चला कि मृतक का नाम संतोष (25) निवासी ग्राम उदलपुरवा, थाना विशेश्वरगंज, बहराइच है और युवती उसी के गांव की रहने वाली नंदिनी (17) थी। संतोष यहां मड़ियांव में अन्ना मार्केट के पास रहता था। पुलिस के मुताबिक दोनों में प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली है। संतोष शादीशुदा था और उसके चार माह की बेटी भी है, जबकि नंदिनी की मई 2022 में शादी होनी थी। इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले घर से भागे थे दोनों
बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ठोरिया गांव निवासी संतोष कुमार का गांव की ही नंदिनी से कई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब एक साल पहले दोनों घर से भाग गए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद लौटकर अपने-अपने घर पर रहने लगे थे। संतोष व नंदिनी शादी करने की जिद पर अड़े थे, लेकिन दोनों के घरवाले तैयार नहीं हुए। इसके बाद संतोष के घरवालों ने उसकी शादी कर दी और नंदिनी की भी शादी तय कर दी गई थी। मई 2022 में उसकी शादी होनी थी। ऐसे में दो दिन पहले संतोष व नंदिनी घर से भाग गए थे। नंदिनी के परिजनों ने शनिवार शाम को विशेश्वर गंज थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार भोर लखनऊ से पुलिस ने फोन करके संतोष व नंदिनी के ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने की खबर दी तो दोनों के घरों में कोहराम मच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed