{"_id":"663934b4a921f65da6070354","slug":"couple-beaten-up-for-protesting-against-molestation-shravasti-news-c-104-1-srv1002-104753-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती को पीटा
Tue, 07 May 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोतवाली क्षेत्र भिनगा के एक गांव निवासी महिला घर के आंगन में सो रही थी। वहां पहुंचे गांव के ही दबंगों ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे पति को भी मारापीटा गया। ऐसे में पीड़िता ने सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर सीओ से शिकायत की।
सीओ अतुल कुमार चौबे को दिए शिकायती पत्र के जरिये पीड़िता का आरोप है कि उसका घर भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बन्ठिहवा चौकी क्षेत्र में पड़ता है। रविवार की रात वह घर के आंगन में सो रही थी। इसी बीच पहुंचे गांव के ही दबंगों ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर दबंगों ने न सिर्फ पीड़िता की पिटाई कर दी बल्कि बचाने पहुंचे पीड़िता के पति को भी मारापीटा। इसकी शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। ऐसे में पीड़िता ने सीओ से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।