फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   counselling dates declared for tet teachers recruitmet

72,825 शिक्षक भर्ती में 29 से होगी काउंसलिंग

Tue, 26 Aug 2014 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
counselling dates declared for tet teachers recruitmet

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु सहायक अध्यापक भर्ती के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 29, 30 और 31 अगस्त को होगी।

विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया।

पहले चरण के बाद बचे हुए पदों के लिए फिर से काउंसलिंग कराई जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती टीईटी मेरिट पर की जानी है।

एनआईसी तैयार करेगा मेरिट

counselling dates declared for tet teachers recruitmet

इसके लिए करीब 68 लाख आवेदन आए हैं। मेरिट नेशनल इन्फार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) तैयार करेगा।

इसी मेरिट के आधार पर डायट प्राचार्य काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कराएंगे। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को काउंसलिंग के दौरान प्रमाण पत्रों की जांच में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि खबर यह भी है कि यह शिक्षक भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर फंस सकती है। बताया जा रहा है कि टीईटी की खामियों के चलते अब तक हजारों अभ्यर्थियों को सही प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग में तय हुआ मेरिट का कार्यक्रम

counselling dates declared for tet teachers recruitmet

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राइमरी स्कूलों में टीईटी मेरिट पर 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अगस्त माह तक ही पूरी करनी थी। इसलिए राज्य सरकार चाहती थी कि भर्ती के लिए काउंसलिंग जल्द शुरू कर ली जाए, ताकि सुप्रीम कोर्ट में बताया जा सके कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

सचिव बेसिक शिक्षा ने इस संबंध में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इसमें शिक्षा विभाग के साथ नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में सहमति बनने के बाद ही काउंसलिंग संबंधी आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन

भर्ती में फंसे रहे तमाम पेंच

counselling dates declared for tet teachers recruitmet

गौरतलब है कि इसके पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलेवार आए आवेदनों में गलती सुधारने के लिए अभ्यर्थियों से दो चरणों में पहले 7 जुलाई फिर 21 जुलाई तक प्रत्यावेदन मांगे थे।

विभागीय जानकारों की मानें तो 70 लाख से भी अधिक प्रत्यावेदन जिलों को प्राप्त हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आए प्रत्यावेदनों के आधार पर डायट प्राचार्यों को मूल प्रत्यावेदन ठीक करने थे।

वहीं, प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए जिलेवार आए प्रत्यावेदनों के आधार पर 12 अगस्त तक गल्तियां सुधारने के आदेश ‌दिए गए थे।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्यों को निर्देश भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed