फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   counseling for ayush graduation from 7 january.

Ayush Colleges: आयुष स्नातक की काउंसिलिंग सात से, 27 तक होंगे दाखिले , कार्यक्रम जारी किया गया

Tue, 03 Jan 2023 01:11 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Jan 2023 01:11 PM IST
सार

आयुष कॉलेजों में ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए तारीखें जारी कर दी गई हैं। काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम होम्योपैथिक निदेशक की निगरानी में होगा।

विज्ञापन
counseling for ayush graduation from 7 january.
- फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आयुष कॉलजों में स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग सात जनवरी से होगी। वहीं, पीजी की काउंसिलिंग पांच जनवरी से शुरू होगी। आयुर्वेदिक कॉलेजों में बीएएमएस, होम्योपैथिक कॉलेजों में बीएचएमएस और यूनानी कॉलेजों में बीयूएमएस की काउंसिलिंग राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) कराएगा। सात जनवरी से 11 तक पंजीयन होंगे फिर सिक्योरिटी राशि जमा होगी। 14 को राज्य स्तरीय मेरिट जारी होगी। 15 व 16 को कॉलेज विकल्प भरे जाएंगे और 17 को सीट आवंटन होगा। 18 से 21 तक नोडल सेंटरों पर मूल अभिलेखों का सत्यापन होगा। 24 को आवंटन पत्र जारी होंगे और इसी दिन सीट अपग्रेडेशन के आवेदन होंगे। 25 को परिणाम जारी होने के बाद 27 तक सभी को दाखिला लेना होगा। काउंसिलिंग प्रक्रिया होम्योपैथिक निदेशक प्रो. अरविंद कुमार वर्मा की देखरेख में होगी। 

विज्ञापन


कहां कितनी हैं सीटें
आठ राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में बीएएमएस की 502 हैं। निजी कॉलेजों में 5010 सीटें थी, मानक पूरे नहीं होने से अभी तक सिर्फ 3400 सीटों पर दाखिले होंगे। होम्योपैथिक के नौ राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 826 और दो निजी कॉलेजों में दो सौ सीटें हैं। दो राजकीय यूनानी कॉलेज में 128 और निजी क्षेत्र के 18 कॉलेजों में 670 सीटों हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोहरे और गलन से यूपी में जनजीवन बेहाल: कानपुर सबसे ठंडा, मौसम विज्ञानी बोले- नए रिकॉर्ड बनाएगी ठंड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी को मिला राम मंदिर के मुख्य पुजारी का समर्थन, पत्र लिखकर कहा- लक्ष्य में मिले सफलता


सत्यापन की बहुस्तरीय व्यवस्था
पिछले सत्र में दाखिले के दौरान हुई हेराफेरी की वजह से तत्कालीन काउंसिलिंग प्रभारी व आयुर्वेदिक निदेशक प्रो. एसएन सिंह को जेल जाना पड़ा। मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। इस वजह से इस बार जिम्मेदारी एनआईसी को दी गई है। यही एमबीबीएस की काउंसिलिंग कराती है। इसी तरह प्रमाण पत्रों के सत्यापन की बहुस्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। अभ्यर्थियों के आधार कार्ड से ऑनलाइन सत्यापन होगा। एनआईसी की ओर से श्रीट्रान इंडिया सत्यापन करेगी। इसके बाद नोडल सेंटरों पर सत्यापन होगा। फिर कॉलेज पहुंचने पर टीम भी सत्यापन करेगी। दाखिले के लिए जारी पत्र का सत्यापन करने के बाद दाखिला होगा। 

काउंसिलिंग के लिए बनी कमेटी 
काउंसिलिंग के लिए बनी कमेटी में आयुष विभाग के विशेष सचिव सुखलाल भारती अध्यक्ष एवं होम्योपैथिक निदेशक प्रो. अरविंद कुमार वर्मा सचिव बनाए गए हैं। आयुर्वेद प्रतिनिधि के रूप में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज झांसी के प्रधानाचार्य प्रो. रवि प्रकाश और यूनानी निदेशालय एवं दो निजी कॉलेजों के प्रतिनिधि भी कमेटी में शामिल हैं।  वहीं, पीजी काउंसिलिंग के लिए विशेष सचिव सुखलाल भारती को अध्यक्ष और आयुर्वेद निदेशक प्रो. पीसी सक्सेना को कमेटी का सचिव बनाया गया है। तीनों विधाओं के प्रतिनिधियों एवं निजी कॉलेज के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed