फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Counseling for admission in undergraduate-graduate management course in Lucknow University

लविवि में मंगलवार से शुरू होगी स्नातक-स्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए काउंसलिंग

Mon, 21 Sep 2020 10:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Sep 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Counseling for admission in undergraduate-graduate management course in Lucknow University
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए काउंसलिंग की शुरुआत मंगलवार दोपहर दो बजे से होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन ऑफ कैम्पस प्रणाली पर होगी। 
विज्ञापन


काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 28 सितंबर रखी गई है। अभ्यर्थी 29 सितंबर को रात 12 बजे तक अपने विकल्प भर सकेंगे।  

अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 200 रुपये फीस और एक हजार रुपये एडवांस फीस भी जमा करनी होगी। सीट आवंटित न होने पर उनकी फीस उनके दिये हुए बैंक खाते में सीधे भेज दी जायेगी।  
विज्ञापन


इसके लिये अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे इसका सही विवरण भरें। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग फीस और एडवांस फीस जमा करने के बाद विकल्पों का चुनाव करना होगा। इस साल लविवि में परिसर के साथ ही 68 कालेज के दाखिले भी किये जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के अनुसार विषय और कॉलेज के विकल्प भरने होंगे। अभ्यर्थी अपनी इच्छानुसार कई विकल्प दे सकते हैं। लविवि ने निचले रैंक के अभ्यर्थियों को अधिक विकल्प देने की सलाह दी है जिससे कि उन्हें सीट मिल सके। 

अभ्यर्थी द्वारा भरे गए विकल्प अंतिम सबमिशन तक किसी भी समय पुनर्व्यवस्थित किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को लॉक किए बिना भी सबमिट किए गए विकल्पों का प्रिंट आउट लेने की सुविधा दी गई है जिससे कि वे जमा करने से पहले एक बार पढ़कर सुनिश्चित कर सके कि उनके विकल्प सही हैं या नहीं। 

विकल्प कई सत्रों में भरे जा सकते हैं। लॉग आउट करने से पहले इन विकल्पों को सहेजने का भी विकल्प है। यदि किसी अभ्यर्थी ने विकल्प प्रस्तुत किया है, लेकिन पसंद भरने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद लॉक नहीं किया गया है, तो यह सीट आबंटन से पहले स्वचालित रूप से लॉक हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed