{"_id":"6ac5678c5e4912468508a1c7","slug":"councilor-stages-sit-in-demanding-removal-of-zonal-officer-lucknow-news-c-13-lko1096-1954559-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जोनल अफसर को हटाने की मांग पर पार्षद का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जोनल अफसर को हटाने की मांग पर पार्षद का धरना
विज्ञापन
पटरी दुकानदारों के साथ धरना देते पार्षद।
लखनऊ। हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार को गोमतीनगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई तीखी झड़प से नाराज भाजपा पार्षद अरुण राय ने मंगलवार को जोनल अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर धरना दिया। गोमतीनगर स्थित नगर निगम के जोन चार कार्यालय में शुरू हुआ धरना रात तक जारी रहा। धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
सोमवार को जोन चार की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी की अगुवाई में चंदन हॉस्पिटल से चिनहट तिराहा और अवध बस स्टैंड तक अभियान चलाया गया। आवागमन में बाधा बन रहे ठेलों को हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही भाजपा पार्षद अरुण राय विरोध करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम कर्मचारी पर पैसे लेने का आरोप भी लगाया, जिससे अभियान प्रभावित हुआ और कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चिनहट द्वितीय वार्ड में हुई, जिसके पार्षद शैलेंद्र वर्मा हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित रहता है और अक्सर जाम लगता है। अतिक्रमण हटाने की मांग पहले भी की गई है।
विज्ञापन
वहीं, अरुण राय का आरोप है कि जोनल अधिकारी ने उनका अपमान किया। उन्होंने अधिकारी को जोन से हटाने की मांग की। उनका कहना है कि वह कार्यकारिणी सदस्य हैं और पूरे शहर के मुद्दे उठा सकते हैं, इसलिए इसे केवल वार्ड का मामला नहीं माना जाना चाहिए।