{"_id":"69c1a87768970574b9025624","slug":"councillors-are-upset-yet-ramki-will-get-more-cleaning-work-lucknow-news-c-13-lko1096-1657590-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पार्षद नाराज, फिर भी रामकी को और मिलेगा सफाई का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पार्षद नाराज, फिर भी रामकी को और मिलेगा सफाई का काम
विज्ञापन
लखनऊ। काफी विरोध के बाद निजी कंपनी रामकी को एक महीने पहले छह वार्डों में सड़कों और गलियों में झाड़ू लगाने का काम भी दिया गया। इससे पहले वह 77 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन ही कर रही थी। अब उसे बाकी 71 वार्डों में भी सफाई का काम देने की तैयारी है। हालांकि, जिन वार्डों में रामकी काम कर रही है वहां के ज्यादातर पार्षद इससे नाराज हैं। उनका कहना है कि सफाई व्यवस्था पहले से खराब हो गई है।
नगर निगम में 110 वार्डों में से 77 में घरों से कूड़ा कलेक्शन और उसे शिवरी प्लांट तक पहुंचाने का काम रामकी करीब दो वर्ष से कर रही है। हालांकि, टेंडर के तहत झाड़ू लगाने और नालियों की सफाई का काम भी कंपनी को करना है, पर पार्षदों के विरोध के कारण रामकी को काम नहीं दिया जा सका था। कार्यदायी संस्थाओं के जरिये यह काम कराया जा रहा था।
15 फरवरी को जोन एक के छह पार्षदों ने रामकी को इस शर्त के साथ वार्ड में झाड़ू लगाने का काम भी करने की सहमति दी कि यदि इसमें गड़बड़ी हुई तो वे उसे हटा देंगे। एक महीने बाद ही पार्षद कह रहे हैं कि कंपनी सही से काम नहीं कर रही है। जरूरत से कम कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। वार्ड की सफाई व्यवस्था बदतर हो गई है। जिन वार्डों में कंपनी को काम दिया गया था, उनमें जगदीश चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, लालकुआं, महात्मा गांधी जियामऊ, गोलागंज व बाबू बनारसी दास शामिल हैं।
विज्ञापन
पार्षदों का आरोप- सही नहीं कंपनी का काम
रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के पार्षद शफीकुर्रहमान चचा का कहना है कि रामकी का काम सही नहीं है। वह 55 के बजाय 25-30 कर्मचारी ही लगा रही है। पहले नगर निगम की चार गाड़ियां कूड़ा उठाती थीं, कंपनी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से ही काम चला रही है, जो गलियों में भी नहीं घुस पाता है। घरों से कूड़ा उठान की स्थिति भी खराब है। नगर आयुक्त से मांग है कि वह पुरानी सफाई व्यवस्था को लागू करें। जेसी बोस वार्ड के पार्षद यावर हुसैन रेशू का कहना है कि सफाई व्यवस्था पहले से खराब हो गई है। कंपनी के पास न तो कर्मचारी और न ही संसाधन हैं। नियमित कर्मी न हों तो सफाई ही न हो पाए। प्रशासन से मांग है कि कंपनी को हटाकर पुरानी व्यवस्था को लागू करे।
वर्जन
अनुबंध के तहत कंपनी को 77 वार्डों में झाड़ू का काम भी करना है। पहले छह वार्डों का काम दिया गया था। अप्रैल से बाकी वार्डों का काम दिया जाएगा। कंपनी काम सही से नहीं करेगी तो उससे जवाब तलब होगा। कहीं पर काम खराब होगा तो उसे सही कराया जाएगा।
- गौरव कुमार, नगर आयुक्त