फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coughing up blood is not always a sign of TB.

Lucknow News: खांसी में खून आना हमेशा टीबी का लक्षण नहीं होता

Mon, 11 May 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Coughing up blood is not always a sign of TB.
प्रतीकात्म्क।
लखनऊ। लोग एवं कई चिकित्सक खांसी में खून आने का कारण केवल टीबी को मानते हैं, जबकि फेफड़ों का कैंसर, ब्रोंकाइटिस, ब्रोंकिइक्टेसिस, निमोनिया एवं पोस्ट-टीबी भी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। हेमोप्टाइसिस के कारणों की सही पहचान के लिए ब्रोंकोस्कोपी अत्यंत उपयोगी जांच है। ये बातें केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने कहीं।
विज्ञापन

रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में बेसिक ब्रोंकोस्कोपी सर्टिफिकेशन कोर्स एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप में डॉ. सूर्यकांत ने जीवनरक्षक परिस्थितियों में हेमोप्टाइसिस की उपयोगिता को विस्तार से समझाया। कार्यशाला में कई वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. केबी गुप्ता, डॉ. एसएन गुप्ता, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, डॉ. हूडा शमीम एवं डॉ. रचित शर्मा, मुंबई से इंडियन एसोसिएशन फॉर ब्रोंकोलॉजी की सचिव डॉ. अमिता नेने भी मौजूद रही। कार्यशाला में लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed