{"_id":"603ff4678ebc3e8c9376a69b","slug":"cost-of-chola-chana-raised-by-12-rupees-per-kg-lucknow-news-lko5677845187","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोला चना चार दिन में 12 रुपये किलो महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोला चना चार दिन में 12 रुपये किलो महंगा
विज्ञापन
छोला चना की कीमतें बढ़ीं।
- फोटो : ??? ?????
राजधानी में छोला चना की कीमत ने चार दिनों में 12 रुपये प्रति किलो की उछाल लगाई है। इसके साथ चना दाल के दाम भी पांच रुपये बढ़े हैं। राहत की बात यह है कि अरहर व उड़द दाल की कीमत स्थिर है।
डालीगंज के खुदरा कारोबारी अमित गुप्ता ने बताया कि 28 फरवरी को अव्वल दर्जे का छोला चना 70 रुपये किलो था, जो तीन मार्च को 80 रुपये पहुंच गया।
उधर, पांडेयगंज के थोक कारोबारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि 28 फरवरी से लगातार छोला चना के दाम में दो से तीन रुपये रोजाना की बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, 28 फरवरी को चना दाल का थोक रेट 58 रुपये किलो था, जो बढ़कर 62 रुपये हो गया है।
सात रुपये लीटर बढ़ी रिफाइंड की कीमत
रिफाइंड की कीमत में फिर से उछाल आना शुरू हो गया है। रिटेलर अमित के अनुसार ब्रांडेड कंपनी का एक लीटर रिफाइंड जो 128 रुपये में बिक रहा था, उसकी कीमत बढ़कर 135 रुपये हो चुकी है। 15 लीटर टिन का दाम 1980 रुपये से 2100 रुपये हो गया है। सरसों तेल भी दो दिन मेें पांच रुपये लीटर महंगा हुआ है। 140 रुपये में मिल रहे एक लीटर पैक की कीमत 145 रुपये हो चुकी है।