फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corporation seized the scientist's car

निगम ने कार उठाई,वैज्ञानिक ने आरटीआई लगाई

Wed, 24 Jul 2013 06:57 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 06:57 AM IST
विज्ञापन
corporation seized the scientist's car

सेंट जोसफ अस्पताल के सामने खड़ी अपनी कार नगर निगम द्वारा उठाए जाने पर डॉ.सुधीर रायजादा ने इसकी जानकारी के लिए आरटीआई एप्लीकेशन लगायी है।

विज्ञापन


डॉ.सुधीर रायजादा नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक्स रिसर्च के प्रमुख वैज्ञानिक हैं।

उनका कहना है कि अस्पताल के बाहर कहीं भी नो पार्किंग का बोर्ड नहीं लगा था,ऐसे में निगम के दस्ते को अधिकार नहीं है कि वह इस तरह कारों को उठा ले जाए।

डॉ.रायजादा के अनुसार अगर उनकी कार नो पार्किंग जोन में खड़ी होती तो इस कार्रवाई पर उन्हें कोई एतराज नहीं था,बल्कि निगम की सक्रियता पर खुशी होती।

लेकिन पूरी लेन में एक भी जगह निगम ने नो पार्किंग का साइन बोर्ड नहीं लगाया है। सिर्फ अस्पताल ने अपनी ओर से बोर्ड लगाकर सूचित किया है कि यहां खड़े वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसकी नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में नागरिकों को भला कैसे मालूम हो सकता है कि पार्किंग कहां करनी है। निगम के दस्ते ने कार उठाकर उन पर 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया है जो न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निगम से आरटीआई के तहत सूचना मांगी है कि अस्पताल के बाहर कब नो पार्किंग जोन घोषित किया गया, यहां साइन बोर्ड कब लगाए गए,इसमें कितना खर्च आया,इनकी सूचना से संबंधित दस्तावेजों की कॉपी मुहैया करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed