फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus uttar pradesh UP police personnel Insured By Government

यूपी: कोरोना महामारी के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों का योगी सरकार कराएगी 50 लाख का बीमा

Wed, 08 Apr 2020 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Apr 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
coronavirus uttar pradesh UP police personnel Insured By Government
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पुलिस कर्मियों का सरकार बीमा कराएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पुलिसकर्मियों का 50 लाख रुपये का बीमा कराया जाए। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे। शासन की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया कि प्रदेश के सभी जिलों में कोविड-19 की जांच के लिए कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जिन छह मंडलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं है, उन सभी के मुख्यालयों पर टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय देवीपाटन (गोंडा), मिर्जापुर, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ और वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में एक-एक लैब बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 130 करोड़ भारतीय पूरी तत्परता के साथ कोरोना वायरस को समाप्त करने में जुटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 4-5 दिनों में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ी है। 
 

भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में आज 10 टेस्टिंग लैब कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में कोविड केयर फंड की स्थापना की है। जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न तबकों का इसको व्यापक समर्थन मिल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed