फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus update in UP new cases found recovered and deceased latest updates in hindi

यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में रिकॉर्ड 536 मरीज मिले, 12,616 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Sat, 13 Jun 2020 12:13 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 13 Jun 2020 12:13 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12,616 हो गई है। यूपी में शुक्रवार को 536 मरीज मिलने के साथ ही एक दिन में अधिकतम मरीज मिलने का रिकॉर्ड शुक्रवार को बन गया। यही नहीं नोएडा में भी रिकार्ड 76 मरीज मिले और आगरा पहला ऐसा जिला बना जहां कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1009 हो गई है।यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट-

विज्ञापन
Coronavirus update in UP new cases found recovered and deceased latest updates in hindi
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी में 12,616 पहुंची संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन

यूपी में 536 मरीज मिलने के साथ ही एक दिन में अधिकतम मरीज मिलने का रिकॉर्ड शुक्रवार को बन गया। यही नहीं नोएडा में भी रिकार्ड 76 मरीज मिले और आगरा पहला ऐसा जिला बना जहां कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1009 हो गई है। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12616 हो गई है। 

बागपत जिले में मिले 20 कोरोना संक्रमित
बागपत जिले में शुक्रवार को अब तक सबसे ज्यादा 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें अधिकतर पहले से ही संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हुए हैं। खेकड़ा में 11, बड़ौत में पांच और अन्य बागपत सीएचसी क्षेत्र के हैं। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। दो लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव का आंकड़ा 142 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


मथुरा में दो बंदियों समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
मथुरा में दो बंदियों सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मथुरा में अब यह संख्या बढ़कर 153 हो गई है। जिले में शुक्रवार की देर शाम आई रिपोर्ट में दो बंदियों समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 12 नए मरीज भी मिले 
आगरा में कौशलपुर निवासी 54 वर्षीय संक्रमित श्वास रोगी और शाहगंज निवासी 64 वर्षीय गुर्दा रोगी की मौत से शुक्रवार को मृतकों की संख्या 58 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि दोनों मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। इनके संक्रमित होने से तकलीफ बढ़ गई थी। इनके अलावा 12 नए मरीज भी मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 1020 हो गई है। 9 मरीज डिस्चार्ज होने से कुल संख्या 849 हो गई है। जिले में अब 113 एक्टिव केस हैं।

मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बाद स्टाफ नर्स के बीच कोरोना का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को 105 नमूनों की जांच की गई। इनमें मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके बाद से कॉलेज में हड़कंप मच गया है। स्टाफ नर्स के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कॉलेज प्रशासन ने शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले में मौजूदा समय में 151 कोरोना के केस हैं। इनमें 79 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि आठ की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 63 रह गए हैं।

बरेली में सात प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
बरेली के आईवीआरआई से शुक्रवार की देर शाम प्राप्त रिपोर्ट में सात प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने बताया कि प्रवासी कहां से आये और किसके संपर्क में रहे इस बाबत सर्विलांस टीम पड़ताल कर रही है। बताया कि सभी का दो दिन पहले सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिली है।

मेरठ में शुक्रवार को 18 नए केस कोरोना पॉजिटिव 
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें रोडवेज भैंसाली डिपो में तैनात यातायात निरीक्षक, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और सिसौली पीएचसी का स्वीपर शामिल हैं। सुबह के वक्त हुई तीन मौत ने भी स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। मेरठ में यह आंकड़ा अब 580 पहुंच गया है। वहीं 415 कोरोना मरीज अब तक ठीक होकर अपने घ लौट चुके हैं। जबकि 45 मरीजों की अब तक मौत हो चकी है। मेरठ में 120 एक्टिव केस हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। उधर, मुजफ्फरनगर में भी दो और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब मुजफ्फरनगर में सक्रिय केस 85 हो गए हैं।

गाजियाबाद में जीआरपी में तैनात कांस्टेबल कोरोना संक्रमित 
गाजियाबाद जीआरपी में तैनात 48 वर्षीय हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। हेड कांस्टेबल 2 जून को गाजियाबाद से छुट्टी लेकर मेरठ आए थे। इनका परिवा नौचंदी थाना परिसर स्थित क्वार्टर में रह रहा है। नौचंदी पुलिस ने कोरोन रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद पांचली खुर्द स्थित कोविड-19 सेंटर में आइसोलेट कराया है।

मेरठ: मेडिकल में आज 4 कोरोना मरीजों की मौत
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई है। नोडल अधिकारी डॉक्टर टीवीएस आर्य ने बताया कि L-ब्लॉक, शास्त्री नगर, के रहने वाले 67 वर्षीय कोविड-19 पॉजिटिव वृद्ध रोगी 7 जून 2020 को  रात 11 बजे मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती हुए थे। दूसरी मौत तेजबीर सिंह ( 38)  की हुई है। वह परतापुर में रहते थे। 10 जून को मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हुए थे। तीसरी मौत 51 वर्षीय विजय कुमार की हुई, वह बुलंदशहर के रहने वाले थे। वह 11 जून को मेडिकल कॉलेज लाये गए थे। 
चौथी मौत 52 वर्षीय रजनी की हुई है, जो कि J-ब्लॉक, विजय नगर, गाजियाबाद की रहने वाली थी। वह 10 जून से मेडिकल में भर्ती हुई थीं। 

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के 20 नए मरीज मिले
कोरोना संक्रमण के 20 नए मरीज मिले हैं। जबकि 9 मरीज संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 585 हो गई है। इनमें से 351 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जबकि अभी 217 मरीजों का इलाज चल रहा है।

वाराणसी में कोरोना से दो की मौत
वाराणसी में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें 78 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की बीएचयू में मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बड़ी पियरी निवासी संक्रमित मरीज की लखनऊ में मौत हुई है। यहां अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने की है।

मुरादाबाद में 7 और पॉजिटिव एक की मौत
मुरादाबाद में एक्सपोर्ट फर्म और रेलवे कर्मचारी समेत सात नए कोरोना पॉजिटिव मिलें हैं। संक्रमित कपड़ा व्यापारी की टीएमयू में मौत हो गयी है। जिले में सात नए संक्रमित के साथ मरीजों का आंकड़ा 291 और मृतकों की संख्या 14 पहुंच गई।

वाराणसी में पति पत्नी समेत 14 नए मामले
वाराणसी में पति-पत्नी समेत कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। दस प्रवासियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि जिले में कुल अब तक 266 मरीज संक्रमित हो चुके हैं।

फिरोजाबाद में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने 
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 12 नए केस मिले हैं। इसमें दो स्वास्थ्यकर्मी एवं नगर निगम का कर्मचारी शामिल है। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 359 हो चुकी है। इसमें मृतकों की संख्या 19 है।

इटावा में 12 नए केस मिले कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के इटावा में शुक्रवार दोपहर को आई रिपोर्ट में 12 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। जिन इलाकों में मरीज मिले हैं उन्हें सील कर सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। इन सभी मरीजों में प्रवासी है या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 111 हो गयी है। जिसमें 44 ठीक हो चुको हैं। एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है और 66 एक्टिव केस हैं।

संतकबीरनगर में एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि
संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। जबकि 45 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस सूची में शामिल पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब तक 156 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इनमें से सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। फिलहाल 55 संक्रमित लोग एक्टिव है। जबकि 101 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।

आजमगढ़: प्राइवेट लैब की जांच में शहर में मिला एक और संक्रमित
आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार नये मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। गुरुवार को एक शहर निवासी में ही प्राइवेट लैब में हुई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद उसे मेडिकल कालेज में आइसोलेट कर दिया गया है।

मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को 17 नए पॉजिटिव केस मिले 
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को कोरोना के 17 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। ये सभी पहले पाए गए कोरोना संक्रमितों से संबंधित हैं। एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ट्वीट कर नए मामलों की जनकारी दी। अब जिले में सक्रिय केस 83 हो गए हैं, जबकि 74 मरीज ठीक हो चुके हैं।

एक मृतक सहित सात लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 24 घंटे के अंदर एक मृतक सहित 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक महिला 6 जून को दिल्ली से अपने गांव आई थी और  7 जून को उसकी मौत हो गई थी। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 245 हो गई है। इसमें से 165 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इनमें से 11 की मौत भी हो चुकी है। वहीं अब जिले के एक्टिव संक्रमितों की संख्या 69 हो गई है।

बलिया जिले में 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने
बलिया जिले के गड़वार ब्लाक के छतवा और बांसडीह के केवरा में दो नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 61 हो गई है। इनमें से 49 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब एक्टिव केस कुल 12 बचे हैं। इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि एक गड़वार ब्लाक के छतवा तथा दूसरा बांसडीह ब्लाक के केवरा गांव का निवासी है।

गाजीपुर जिले में 16 और कोरोना पाजिटिव मरीज मिले
गाजीपुर जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में कुल 16 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीसी मौर्य ने की है। सभी को उपचार के लिए मोहम्मदाबाद कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 16 नए मरीजों के मिलने साथ ही अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 183 पहुंच गई है।

महराजगंज में तीन नए संक्रमित
महराजगंज जिले में पति-पत्नी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी मुंबई से लौटे कामगार हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संबंधित व्यक्ति के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच में जुटी है। यह पता किया जा रहा है कि उनके संपर्क में कितने लोग आए थे। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। वहीं अब तक कुल केस 93 हो गए हैं।

झांसी और बांदा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले
बुंदेलखंड में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को झांसी और बांदा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दोनों मरीजों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 पहुंच गई है। इनमें से 22 एक्टिव केस हैं। वहीं, बांदा के आवास विकास कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय युवक को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

कानपुर में 14 नए मामले
कानपुर में कोरोना संक्रमण के मरीजों की तादाद हर दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में कानपुर में कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। अब कुल पॉजीटिव रोगियों की संख्या 637 पहुंच गई है।

मेरठ में दो की मौत
मेरठ जनपद में शुक्रवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है। जनपद में अब तक 44 लोग कोरोना संक्रमम से जान गंवा चुके हैं।

कन्नौज में आठ नए मरीज
कन्नौज में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में जिले में आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सदर ब्लॉक में चार, उमर्दा में तीन और छिबरामऊ में एक रोगी मिला है। अब जिले में कुल पॉजिटिवों की संख्या 132 पहुंच गई है। कोरोना को हराकर 51 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। संक्रमितों में से 112 प्रवासी हैं।

हाथरस में छह और कोरोना पॉजिटिव
हाथरस जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज छह और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से पांच हाथरस शहर के निवासी हैं, जबकि एक निकटवर्ती कस्बा हसायन का रहने वाला है।

उन्नाव में सात नए मामले
उन्नाव में शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सदर तहसील के गांव दोस्ती नगर में दो, सफीपुर में एक, सुमेरपुर ब्लॉक में दो व बिछिया ब्लॉक के दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को बिछिया कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 81 पहुंच गई है। इसमें से 33 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि एक्टिव केस 48 है और जिले में अब तक तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 43 प्रवासी हैं।

मुंबई से गाजीपुर आया व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव
मुंबई से गाजीपुर अपने घर आए एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने से खानपुर के मौधा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार की रात एंबुलेंस लेकर पहुंची पुलिस ने उसे मोहम्मदाबाद स्थित कोविड अस्पताल भेज दिया। व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर जीसी मौर्य ने की।

जौनपुर में आरपीएफ कर्मी समेत 18 मिले कोरोना पॉजिटिव
जौनपुर जिले के एक और लेखपाल में कोरोना की पुष्टि हुई है। भंडारी स्टेशन पर तैनात एक आरपीएफ कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। शुक्रवार को आई 18 पॉजिटिव रिपोर्ट में लेखपाल और आरपीएफ कर्मी के अलावा अन्य सभी प्रवासी हैं। इनमें एक सात साल की बालिका और 14 वर्ष की किशोरी भी शामिल हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 390 हो गई है।


बिजनौर में 9 नए संक्रमित
बिजनौर जिले में आज सुबह ही 9 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर आई। गुरुवार रात करीब एक बजे उनकी जांच रिपोर्ट आई। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि नौ नए मरीजों में नूरपुर और स्योहारा क्षेत्र के लोग शामिल हैं, जबकि एक एसपी कंपाउंड का कर्मचारी है। वर्तमान में जिले में कुल पॉजिटिव केस 198 हो गए हैं, जबकि एक्टिव पॉजिटिव केस 101 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed