{"_id":"5f151fdb6350191a757e3526","slug":"coronavirus-outbreak-in-up-record-breaking-numbers-of-new-cases-found-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक: यूपी में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2250 नए मरीज आए सामने, अब तक 1146 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक: यूपी में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2250 नए मरीज आए सामने, अब तक 1146 की मौत
Mon, 20 Jul 2020 10:12 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोके नहीं रुक रहा है। रविवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 2250 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 1181 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 38 मरीजों की विभिन्न अस्पतालों में मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18356 हो गई है। कुल 29845 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को आगरा में 20, मेरठ में 37, नोएडा में 125, लखनऊ में 392, कानपुर नगर में 168, गाजियाबाद में 79, सहारनपुर में 10, फिरोजाबाद में 04, मुरादाबाद में 07, वाराणसी में 73, रामपुर में 32, जौनपुर में 30, बस्ती में 07 और बाराबंकी में 12 मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं अलीगढ़ में 40, हापुड़ में 23, बुलंदशहर में 32, सिद्धार्थ नगर में 48, अयोध्या में 09, गाजीपुर में 11, अमेठी में 02, आजमगढ़ में 06, बिजनौर में 21, प्रयागराज में 100, संभल में 52, बहराइच में 04, संतकबीरनगर में 04, प्रतापगढ़ में 11, मथुरा में 05, सुल्तानपुर में 08, गोरखपुर में 89, मुजफ्फरनगर में 36, देवरिया में 27, रायबरेली में 28, लखीमपुर खीरी में 05, गोंडा में 07, अमरोहा में 14, आंबेडकर नगर में 02, बरेली में 48, इटावा में 45, हरदोई में 68, महाराजगंज में 12, फतेहपुर में 22, कौशांबी में 02, कन्नौज में 39, पीलीभीत में 04, शामली में 41 और बलिया में 03 मरीज मिले हैं।
इसके साथ ही सीतापुर में 11, बदायूं में 21, बलरामपुर में 02, भदोही में 08, झांसी में 104, मैनपुरी में 17, मिर्जापुर में 14, फर्रुखाबाद में 04, उन्नाव में 19, बागपत में 08, औरैया में 09, एटा में 04, बांदा में 28, हाथरस में 03, मऊ में 09, चंदौली में 13, कानपुर देहात में 03, शाहजहांपुर में 58, कासगंज में 23, कुशीनगर में 07, महोबा में 08, सोनभद्र में 01, हमीरपुर में 05 और ललितपुर में 07 मरीज मिले हैं।
मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को 44123 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 1470426 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि डब्लूएचओ का मानक के हिसाब से प्रदेश में प्रतिदिन 32 हजार टेस्ट होने चाहिए, लेकिन यूपी इससे कहीं अधिक टेस्ट प्रतिदिन कर रहा है।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शनिवार को पांच-पांच नमूनों के 3046 पूल की जांच की गई इनमें से 530 पूल पॉजिटिव पाए गए हैं। 10-10 नमूनों के 323 पूल बनाकर जांच की गई।
इसमें 21 पूल पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश के सभी जिलों में एल वन प्लस श्रेणी की सुविधा शुरू करने का आदेश जारी हो गया है। अब सभी जिलों में बिना लक्षणों वाले मरीज होटल में आइसोलेशन में रह सकेंगे।