फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in Uttar Pradesh (UP) Today Live Updates News in Hindi

यूपी में कोरोना LIVE: आगरा समेत सात जिलों ने शासन को किया परेशान, प्रदेश में 1673 हुए कुल मरीज

Sat, 25 Apr 2020 12:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Apr 2020 12:48 AM IST
सार

यूपी में एक दिन में 135 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1673 हो गई है। चिंता की बात यह है कि कोरोना मुक्त घोषित किए जा चुके जिले प्रयागराज में भी तीन संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को कानपुर में 37, सहारनपुर में 24 और लखनऊ में 18 संक्रमित मिले। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार प्रदेश में अब तक 226 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।- यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट...
 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh (UP) Today Live Updates News in Hindi
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

प्रदेश के सात जिलों में कोरोना पॉजिटिव सबसे ज्यादा

विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के संक्रमण से प्रदेश के सात जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। शासन के अधिकारी सबसे ज्यादा इन्हीं जिलों को लेकर परेशान हैं। आगरा, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद और सहारनपुर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 1370 एक्टिव मामलों में से 988 मरीज इन्हीं जिलों से संबंधित हैं। 

मेरठ में एक और गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण 

मेरठ में एक और गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी की पुष्टि की है। मेरठ में अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 87 हो गई है। जिले में अब तक चार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 30 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


अस्थायी जेल में बंद जमाती कोरोना पॉजिटिव  
सहारनपुर में लॉकडाउन सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में अस्थायी जेल में बंद कराए गए जमातियों में से एक जमाती भी कोरोना संक्रमित मिला। यह खुलासा होने के बाद अस्थायी जेल बनाई गई किशोर कारागार में हड़कंप मच गया है। अब यहां लाए गए अन्य 64 जमातियों की फिर सैंपलिंग कराई जाएगी। इस जमाती के संक्रमित मिलने के बाद कोरोना सर्विलांस टीम ने जांच कर उसे आइसोलेट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी मजदूरों को वापस लाएगी सरकार
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोडल अधिकारियों को प्रदेश के प्रवासी मजदूरों की लिस्ट तैयार करने को कहा है जो दूसरे प्रदेशों में लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं। इन मजदूरों का वहां से वापस लाया जाएगा। वापस लाने के बाद 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। 
 

वाराणसी में आज सात कोरोना पॉजिटिव मिले 
वाराणसी में आज सात कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमे मदन पुरा हॉटस्पॉट के छह लोग हैं। सभी छह लोग दिल्ली से लौटे मदनपुरा के जमाती व्यक्ति की कांटेक्ट ट्रेसिंग से जानकारी में आए थे। यह 55 वर्षीय जमाती व्यक्ति पहले कोरोना नेगेटिव था जिसका कुछ दिन बाद लिया गया सैंपल पॉजिटिव हो गया था। इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में इनके साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले व अन्य मिलाकर कुल 41 व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा चिन्हित किया गया था। उन्ही के सैंपल में से ये छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जमाती व्यक्ति पहले से डीडीयू के आइसोलेशन वार्ड में है।

कानपुर में जमकर हो रहा लॉकडाउन का उल्लंघन
कानपुर में कोरोना संक्रमितों लोगों की संख्या 100 के पार कर चुकी है। इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को भी सड़कों पर वाहन सरपट दौड़ते नजर आए। कई जगहों पर पुलिस लोगों को हिदायत देती दिखाई दी।

फिरोजाबाद में सात नए संक्रमित मिले
फिरोजाबाद जिले में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। शुक्रवार को सात नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 71 हो गए हैं। इनमें से तब्लीगी जमात से जुड़े दो लोग ठीक होकर क्वारंटीन (एकांतवास) में हैं वहीं एक इमाम की मौत हो चुकी लगातार दो दिन से संक्रमित मिल रहे हैं।

पहले दावत उड़ाई फिर पुलिस से की शिकायत
अमरोहा के आदमपुर के दूल्हेपुर अहीर गांव में चौकीदार को बेटे के शादी की सालगिरह मनाना महंगा पड़ गया। गांव के लोगों ने खूब दावत उड़ाई और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने चौकीदार को पकड़ लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

बिजनौर में मस्जिदों में छिपने वाले जमातियों के खिलाफ कार्रवाई 
बिजनौर में लॉकडाउन के दौरान सामने आने के बजाए मस्जिदों में छिपने वाले जमातियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आठ इंडोनेशियाई जमातियों समेत जिले में 18 जमातियों को जेल भेजा गया है। इससे जमातियों में हड़कंप मचा हुआ है।  जिले में अभी भी लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। 

गांव में भी ड्रोन कैमरों से लॉकडाउन तोड़ने वालों पर रहेगी नजर
झांसी में अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों से नजर रखेगी। तीन ड्रोन कैमरों के सहारे लॉकडाउन तोड़ने वाले चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने नगर के साथ अब देहात में लॉकडाउन का पालन करने को पूरी ताकत लगा दी गई है। 

मैनपुरी में एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव 
आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, 18 अप्रैल को मैनपुरी के करहल स्थित अपने आवास पहुंचे चिकित्सक की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद जांच कराई गई। जिसमें रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। परिवार को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सीएम योगी ने टीम-11 के साथ की बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लोकभवन में टीम-11 के साथ बैठक की। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव केस वाले जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, आईजी स्तर के पुलिस अधिकारी व वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए थे। जिन जिलों में आईजी स्तर के अधिकारी तैनात हैं, वहां पुलिस अधिकारी नहीं भेजे जाएंगे। नोडल अधिकारी के रूप में अफसर प्रत्येक जिले में एक सप्ताह कैंप करके स्वास्थ्य सेवाओं समेत सभी कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।

मुजफ्फरनगर में रमजान माह को लेकर उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर में रमजान माह को लेकर मुस्लिम समाज के लोग दालमंडी, पान मंडी, सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे। पुलिस ने मंडी के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर रखी है लेकिन फिर भी भीड़ रही। पुलिस ने 8 बजे ही लोगों को वापस घरों में भेजना शुरू कर दिया था। हॉटस्पॉट पुरकाजी पूर्णतया बंद रहा। सामान की होम डिलीवरी कराई गई।

बागपत में कईं जगह लॉकडाउन का उल्लंघन 
बागपत में रमजान के पवित्र महीने की तैयारियों को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ी है। वहीं, कई जगह लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया। सड़कों पर दोपहिया वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली से आवागमन रोकने के लिए डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर सख्ती की गई है, लेकिन लोग देहात के रास्तों से होते हुए निकल रहे हैं। 

शामली में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में लॉकडाउन में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट है। धर्मिक स्थलों के आस-पास पुलिस निगरानी कर रही है। हॉटस्पॉट इलाकों पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस मुस्तैद है। 

कानपुर में 37 लोगों में कोरोना की पुष्टि
शुक्रवार को कानपुर में सर्वाधिक 37 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सुबह छह रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और शाम को 31 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। यह कानपुर में एक दिन में मिले सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

मथुरा में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला
मथुरा के चौबियापाड़ा में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। कोरोना संक्रमित जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जबकि उसके पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही घनी आबादी वाला क्षेत्र चौबियापाड़ा को सील कर दिया गया है। 

सहारनपुर में 19 नए पॉजिटिव केस मिले
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज भी 19 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

बस्ती जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इन तीन को मिलाकर बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 23 हो गई है, जिसमें एक शख्स की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ जे पी त्रिपाठी ने की है।

शामली में ठीक हुए 13 मरीज 
शामली में कोरोना के 13 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें 11 तब्लीगी जमाती हैं। वहीं शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में 24 और बिजनौर में 135 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को वापस लाएगी योगी सरकार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के श्रमिकों, कामगारों व मजदूरों को चरणबद्घ तरीके से वापस लाया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

यूपी सरकार डीए और डीआर बढ़ाने पर लगा सकती है रोक
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रदेश सरकार भी केंद्र की तरह अपने कर्मियों का जनवरी से प्रस्तावित महंगाई भत्ता व पेंशनरों के महंगाई राहत रोकने का एलान कर सकती है। ऐसा हुआ तो प्रदेश के 16 लाख से अधिक कर्मचारियों व 11.82 लाख पेंशनरों को झटका लगेगा।

रमजान 2020 : पांच जोन, 15 सेक्टरों में बांटा मेरठ शहर, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
रमजान माह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेरठ के संवेदनशील स्थानों के लिए एक कंपनी आरएएफ भी तैनात की गई है। वहीं, चार कंपनी पीएसी लगाई गई है। 



आगरा में मिले 13 कोरोना संक्रमित 
आगरा में 13 नए मरीज और बढ़े। जिले में 348 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या। नए मरीज हॉटस्पॉट क्षेत्रों से जुड़े हैं।

अलीगढ़ में मिला एक कोरोना संक्रमित
अलीगढ़ में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित मिला है। इस तरह अब जिले में मरीजों की संख्या नौ हो चुकी है। वहीं अब तक इससे एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 

प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को दिया धन्यवाद
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अन्य राज्यों में फंसे यूपी के कुछ मजदूरों को वापस लाने की पहल पर प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है। प्रियंका ने ट्वीट करके कहा है, हम लगातार इस मुद्दे पर जोर दे रहे हैं और यह उस दिशा में एक सार्थक कदम है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed