फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Coronavirus Live: यूपी में मंगलवार को मिले 28 नए मरीज, अब तक हो चुके हैं 348 संक्रमित

Wed, 08 Apr 2020 01:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Apr 2020 01:07 AM IST
खास बातें

कोरोना वायरस का कहर देशभर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, यूपी भी इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मंगलवार को 28 नए मामले सामने आए हैं। अब यूपी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 348 हो गई है। वहीं, बागपत के कोविड अस्पताल से खिड़की से कूदकर फरार हुए कोरोना पॉजिटिव को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पढ़ें पल-पल की अपडेट

विज्ञापन
coronavirus in up uttar pradesh CoronaVirus in Uttar Pradesh (UP) Live Update News in Hindi:
Coronavirus - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:02 AM, 08-Apr-2020
यूपी में मंगलवार को 28 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 348 पहुंच गई है। 
08:55 PM, 07-Apr-2020

मेरठ में आज फिर दो जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव

मेरठ में मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में मंगलवार को 87 सैंपलों की जांच हुई है। इनमें दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मेरठ में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
विज्ञापन
07:38 PM, 07-Apr-2020

झांसीः अस्पताल से भागा कोरोना का संदिग्ध मरीज

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही सामने आई है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना का संदिग्ध मरीज मंगलवार तड़के भाग गया। बबीना निवासी मरीज का पांच अप्रैल को कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। अब तक जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है। 

कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। 
02:47 PM, 07-Apr-2020

12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोरोना पाॅजिटिव मरीज पकड़ा

बागपत के कोविड अस्पताल से खिड़की से कूदकर फरार हुए कोरोना पॉजिटिव को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके भागने के बाद से ही पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर था। वहीं आई रेंज प्रवीण कुमार ने इस मामले में खुद कमान संभाली। वह सुबह से ही बागपत में डेरा डाला हुए थे।
02:29 PM, 07-Apr-2020

आगरा के 23 इलाके रेड जोन घोषित

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आगरा के मंटोला, आजमपाड़ा, सांई की तकिया, वाटर वर्क्स, जीवनी मंडी सहित 23 इलाकों में जाने से पूरी तरह सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन इलाकों में जाना खतरनाक है और यहां जरूरी सामान प्रशासन मुहैया करा रहा है।
01:56 PM, 07-Apr-2020

शिया-सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का फरमान, शब-ए-बारात में कब्रिस्तान और दरगाह जाने पर पाबंदी

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने शब-ए-बारात के मौके पर कब्रिस्तान और दरगाह में लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी है। अगर पाबंदी का उल्लंघन किया गया तो इसके जिम्मेदार मुतवल्ली होंगे। वहीं यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने भी दरगाहों और कब्रिस्तान के ट्रस्टी और प्रबंधन समितियों को निर्देशित किया है कि वे अपने परिसर में लोगों को प्रवेश न दें। बोर्ड ने कहा है कि लोगों को 9 अप्रैल को घरों में ही इबादत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 AM, 07-Apr-2020

आगरा में 13 नए मामले, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 66

आगरा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 10 नए मरीज सामने आए हैं। लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक, इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। ये सभी शहर के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इसके साथ ही आगरा जिले में मरीजों की संख्या 63 हो गई है, जो अब तक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर नोएडा है, जहां अब तक 58 केस सामने आए हैं। डीएम ने पुष्टि करते हुए कहा जिले में पॉजिटिव रोगियों की संख्या 63 हो गई है। एक्टिव केस 55 हो गए। अभी एक सैम्पल की रिपोर्ट और आनी है। कल देर रात 92 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।
11:08 AM, 07-Apr-2020

कर्फ्यू हटाया, कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मोहल्ले अब रेड जोन घोषित

वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मोहल्लों में प्रशासन ने कर्फ्यू हटा दिया है और रेड जोन बनाकर इसे सील किया गया है। यहां कर्फ्यू जैसी सख्ती लागू रहेगी और हर व्यक्ति की जांच कराई जा रही है। माना जा रहा है कि गंगापुर और लोहता के कोरोना मरीज 100 से ज्यादा लोगों के सीधे संपर्क में आ चुके थे। ऐसे ही मदनपुरा और बजरडीहा के मरीजों के संपर्क में आने वालों की संख्या 200 से ज्यादा है। फिलहाल संपर्क में आने वाले सभी की जांच कराई जा रही है
09:59 AM, 07-Apr-2020

बागपत में अस्पताल से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कोविड अस्पताल खेकड़ा से कोरोना पॉजिटिव के भागने की खबर है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव सोमवार रात चादर की रस्सी बनाकर खिड़की के रास्ते से भाग गया। नेपाल के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से बागपत में 19 मार्च को जमात आई थी। इसमें कुल 28 जमाती नेपाल के थे, इन्हें श्री कृष्णा कॉलेज बालैनी में क्वारंटीन किया गया था। जांच में 58 साल का नेपाली कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल खेकड़ा में रखा गया था। 
09:56 AM, 07-Apr-2020

आज 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

सोमवार को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार को आई। मंगलवार को 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़ 332 हो गई है। 
आगरा के एसएनएमसी में भर्ती 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि प्रशासन ने अभी पुष्टि नहीं की है, क्योंकि प्रशासन को यह रिपोर्ट नहीं मिली हैं। 
लखनऊ में भर्ती एक बच्चे और एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
इसके अलावा आज़मगढ़ के शिवालिक अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed