फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in UP: मुरादाबाद में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने वाली सात महिलाएं भी गिरफ्तार, आंकड़ा पहुंचा 700 के पार

Thu, 16 Apr 2020 02:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Apr 2020 02:07 AM IST
खास बातें

देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज 64 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें एक ही दिन में लखनऊ में 31 मामले सामने आए हैं। फिरोजाबाद में भी पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हापुड़ जिले में सात नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ऐसे में प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 764 पहुंच गई है। वहीं, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लॉकडाउन का उल्लंघन भी किया गया। मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव हुआ है। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संबंधित पल-पल की अपडेट-
 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh (UP) Latest News Update Today Covid 19 New Cases on Wednesday
आरोपी महिलाएं गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:06 AM, 16-Apr-2020

मुरादाबाद में पुलिस और डॉक्टरों पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पर पथराव करने के आरोप में सात महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी, मुरादाबाद ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
11:16 PM, 15-Apr-2020

एएमयू के सर सैयद हॉल में बाहरी तत्वों ने की फायरिंग, एक घायल

एएमयू के सर सैयद हॉल में बाहरी तत्वों ने फायरिंग की है। इसमें एक शख्स घायल हो गया है। लॉकडाउन की स्थिति में बाहरी तत्वों के घुसने पर वहां के सुरक्षा गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन
11:10 PM, 15-Apr-2020

बदायूं में दो और मिले कोरोना संक्रमित

बदायूं जिले में कोरोना के दो संक्रमित और मिल गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में दोनों को पॉजिटिव बताया गया है। अब जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। 
11:00 PM, 15-Apr-2020

सन्तकबीरनगर में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव

बुधवार की रात आई रिपोर्ट में दुधारा इलाके के एक वृद्ध में कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिससे प्रशासन सकते में आ गया। जानकारी के मुताबिक दुधारा इलाके का रहने वाला 70 वर्षीय वृद्ध 27 मार्च को मरकज दिल्ली से वापस अपने गांव आया था। छिपकर घर मे रहा था।

सूचना पर दुधारा पुलिस ने उसे 11 अप्रैल को जिला अस्पताल में क्वारन्टीन कराया था। सीएमओ डॉक्टर हरि गोविंद सिंह ने बताया कि पहले चरण में वृद्ध की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि दूसरे चरण में कोरोना पॉजिटिव आई है। अब तीसरे चरण की जांच कराई जाएगी। डीएम रवीश गुप्त ने भी इसकी पुष्टि की।
10:12 PM, 15-Apr-2020

मैनपुरी में मिले दो कोरोना संक्रमित

मैनपुरी के मोहल्ला वंशीगोहरा में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही करहल में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। देर शाम दोनों की रिपोर्ट आने के बाद दोनों ही क्षेत्रों को प्रशासन ने  सीज कर दिया है।
09:53 PM, 15-Apr-2020

मेरठ और बिजनौर जनपद में चार-चार कोरोना पॉजिटिव मिले

मेरठ और बिजनौर जनपद में बुधवार को चार-चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मेरठ में अब कुल मरीजों की संख्या 68 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:29 PM, 15-Apr-2020

कन्नौज में एक ही परिवार के तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। कन्नौज इंदरगढ़ के बहादुरपुर गांव में रहने वाले रिटायर्ड प्रधानाध्यापक और उनके दो बेटे कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
09:18 PM, 15-Apr-2020

कानपुर में मिले तीन नए कोरोना पॉजिटिव

कानपुर में बुधवार शाम को तीन नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें एक लड़का और दो महिलाएं हैं। मंगलवार रात को मेडिकल कॉलेज में 17 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार सुबह इनकी रिपोर्ट आई। जिसमें से एक पॉजिटिव और 16 निगेटिव निकले। वहीं बुधवार सुबह 67 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों महिलाएं हैं। 
09:13 PM, 15-Apr-2020

यूपी में कोरोना से मरने वालों का डेथ ऑडिट कराएगी सरकार

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों का डेथ ऑडिट होगा। इसके लिए एक टीम बनाई जाएगी। मृतकों के इलाज से जुड़ी केस फाइल टीम को दी जाएगी। यह टीम मृतकों की केस फाइल देखकर इलाज की गाइडलाइन में सुधार पर ध्यान देगी, जिससे अन्य मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके।
08:51 PM, 15-Apr-2020

मौलाना साद की ससुराल वाले क्षेत्र सहित कई इलाके सील

हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज के जमातियों में कोरोना संक्रमण को लेकर सुर्खियों में आए मौलाना साद की ससुराल वाले क्षेत्र मोहल्ला मुफ्ती सहित तीन क्षेत्रों को सील कर दिया गया। कोरोना संक्रमितों में मौलाना के दो करीबियों के शामिल होने की जानकारी आने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने इस क्षेत्र को सील कराया और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों को सैनिटाइज करवाया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 88 और लोगों को क्वारंटीन किया, जबकि 133 लोगों के सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजे गए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed