फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in uttar pradesh Situation serious in Lucknow hotspot Sadar

लखनऊ के हॉटस्पॉट सदर में हालात और गंभीर, पांच नए संक्रमित मिले

Fri, 17 Apr 2020 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Apr 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttar pradesh Situation serious in Lucknow hotspot Sadar
इलाके का दौरा करते हुए डीएम - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट राजधानी के सदर में पांच और संक्रमित मिले हैं। यहां अब तक 85 लोग वायरस की जद में आ चुके हैं। गुरुवार को भी यहां पर 23 कोरोना संक्रमित मिले थे। राजधानी के दूसरे हॉटस्पॉट नजीराबाद में भी आज तीन कोरोना वायरस संक्रमित लोग मिले हैं। गुरुवार को भी यहां दो नए मामले सामने आए थे। 
विज्ञापन


गुरुवार को राजधानी में 25 नए मामले आने के साथ यहां विभिन्न अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 112 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि सदर के ज्यादातर मरीज जमातियों के संपर्क में थे। 
विज्ञापन


नजीराबाद में पीली मस्जिद के पीछे का 200 मीटर इलाका सील
नजीराबाद में गुरुवार को दो और नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पीली मस्जिद के पीछे के इलाके को भी सील कर दिया गया। करीब 200 मीटर के इस क्षेत्र को राजधानी का 14वां हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कैसरबाग आईपी सिंह ने बताया कि इलाके में करीब 300 परिवार हैं। इनकी निगरानी और सुरक्षा के लिए नौ पॉइंट्स पर बैरीकेडिंग कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
 

शताब्दी अस्पताल के कर्मचारियों ने सुरक्षा किट की मांग को लेकर किया हंगामा

लखनऊ स्थित केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल के कर्मचारियों ने सुरक्षा किट की मांग को लेकर हंगामा कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें भी कोरोना होने का डर है, ऐसे में मास्क और अन्य सामान दिया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed