{"_id":"5ee1bd912ea9e658fe7a455c","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-live-updates-in-hindi-information-about-new-cases-and-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 12 हजार के पार, 480 संक्रमित और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 12 हजार के पार, 480 संक्रमित और मिले
Fri, 12 Jun 2020 12:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:45 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 12,088 हो गई है। इनमें बृहस्पतिवार को मिले 480 नए मरीज भी शामिल हैं। 321 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के लिए मृतकों की बढ़ती संख्या चिंता का कारण बन गई है क्योंकि बुधवार को 20 मरीजों और बृहस्पतिवार को 24 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों की कुल संख्या भी 345 हो गई है।यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
लोगों के तापमान की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 12 हजार के पार
विज्ञापन
यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12088 हो गई है। इनमें बृहस्पतिवार को मिले 480 नए मरीज भी शामिल हैं। 321 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के लिए मृतकों की बढ़ती संख्या चिंता का कारण बन गई है क्योंकि बुधवार को 20 मरीजों और बृहस्पतिवार को 24 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों की कुल संख्या भी 345 हो गई है।
प्रशासन ने मरीजों के लिए सरकारी स्कूलों का अधिग्रहण करने की तैयारी शुरू की
बरेली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने मरीजों के लिए सरकारी स्कूलों का अधिग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें वे मरीज रखे जाएंगे, जिसमें कोरोना के शुरूआती लक्षण हैं और उन्हें साधारण इलाज की जरूरत है। अभी कोरोना के शुरूआती लक्षण वाले मरीजों को बिथरी चैनपुर की सीचएसी और रेलवे अस्पताल में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
बदायूं के शेखूपुर कस्बे में निकले चार कोरोना पॉजिटिव
गुरुवार रात आई रिपोर्ट में जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज और निकल आए हैं। ये चारो पॉजिटिव मरीज दो दिन पहले दिल्ली और महाराष्ट्र से लौटे थे। मंगलवार को उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में चारो पॉजिटिव पाए गए। इसकी सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें उझानी के कोविड-19 हॉस्पिटल भेज दिया है। वहीं अब कस्बे को सील करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
आगरा में दो संक्रमितों की मौत, 9 नए मरीज भी मिले
आगरा में राजपुर चुंगी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति और एत्माउद्दौला निवासी 83 वर्षीय बुजर्ग की मौत के बाद बृहस्पतिवार को मृतक संख्या 56 हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि दोनों संक्रमित सांस की तकलीफ से पीड़ित थे। 9 नए संक्रमित भी मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1008 हो गई है।
चित्रकुट में 10 और कोरोना पॉजिटिव मिले
चित्रकूट में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी प्रवासी कामगार हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या 75 हो गई है। कानपुर देहात में तीन और प्रवासियों में कोरोना कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष है। अब कुल पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 40 पहुंच गई है। इनमें से 38 प्रवासी हैं। जालौन में एक महिला समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 2 कोंच और 2 कालपी के हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 85 है। जिसमें 50 एक्टिव केस हैं। 41 मरीज ठीक हो चुके हैं और 4 की मौत हो चुकी है।
मथुरा में कोरोना के 13 नए केस मिले
मथुरा में 13 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 150 हो गई है। आज कुल 37 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
मेरठ में कोरोना के 10 नए मामले आए सामने
मेरठ में कोरोना के दस नए मरीज मिले हैं। वहीं जिले में कल से पूल सैंपलिंग से टेस्टिंग होगी। यह अभियान फिलहाल आठ दिन चलेगा।
बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के 10 नए केस
फिरोजाबाद में आज कुल 10 नए केस मिले हैं। जिले में अब कुल 347 नये केस हो गए हैं। कस्बा खैरगढ़ में कोरोना संक्रमण का एक और मरीज मिला है। बीते दिनों वह हरियाणा से खैरगढ़ वापस आया था। स्वास्थ्य विभाग ने प्रवासी मजदूर की 8 जून को जांच कराई थी। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में प्रवासी मजदूर की कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। बाहर से आ रहे लोगों से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण क्षेत्रीय लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं।
झांसी में वकील और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव
झांसी के नझाई बाजार निवासी वकील और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वकील का बेटा और पत्नी चार-पांच दिन पहले ही दिल्ली से लौटे थे। कुछ दिनों से वकील की तबियत ठीक नहीं थी। उन्हें खांसी, जुकाम और बुखार बना हुआ था। कोरोना की जांच कराने पर वकील और उनकी पत्नी में वायरस की पुष्टि हो गई।
गोरखपुर में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले
गोरखपुर जिले में गुरुवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एम्स निर्माण की कार्यदाई संस्था का 39 वर्षीय इंजीनियर और एक 28 साल का युवक है। युवक की जांच किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में हुई है। इसके बाद से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 150 हो गई है। इसमें से 68 ठीक होकर घर जा चुके हैं और 8 की मौत हुई है। जबकि 74 मरीजों का इलाज चल रहा है।
अलीगढ़ में मिले सात और कोरोना पॉजिटिव
डीएम श्री चन्द्र भूषण सिंह ने आज बताया कि जेएन मेडीकल कॉलेज से सात व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं उनमें 45 वर्षीय महिला निवासी सराय लवरिया, एक 18 महीने का बच्चा निवासी दामोदर विहार आगरा रोड अलीगढ़, 50 वर्षीय महिला निवासी बारह द्वारी, 30 वर्षीय पुरूष निवासी दामोदर विहार आगरा रोड अलीगढ़, 33 वर्षीय पुरूष निवासी रघुवीरपुरी अलीगढ़, 55 वर्षीय महिला निवासी सराय लवरिया और 45 वर्षीय महिला निवासी सराय लवरिया शामिल हैं।
डॉक्टर, सिपाही और इलेक्ट्रीशियन समेत पांच कोरोना पॉजिटिव
कोरोना से बागपत जिले के बड़ौत के हॉटस्पॉट में ड्यूटी करने वाला सिपाही, बिनौली ब्लॉक की आशा कार्यकत्री और उनका पति, एक निजी डॉक्टर और इलेक्ट्रिशयन संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमितों की संख्या 122 पर पहुंच गई है।
यूपी के सभी 75 जिलों में लगी ट्रूनेट मशीन
यूपी में ट्रूनेट मशीन सभी 75 जिलों में स्थापित कर दी गई है। इससे सर्जरी से पहले मरीजों का कोविड टेस्ट करके एक घंटे में रिपोर्ट ली जा सकेगी।
बरेली में 19 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
बरेली के आईवीआरआई से गुरुवार की देर शाम प्राप्त रिपोर्ट में दिल्ली, राजस्थान और मुंबई से वापस आये 19 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने बताया कि प्रवासी किसके संपर्क में आये इस बाबत सर्विलांस टीम पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक इसमे आए 11 प्रवासी तीन सौ बेड अस्पताल में क्वारंटीन थे। वहीं पीलीभीत में भी तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
फिरोजाबाद में आठ और मरीजों में कोरोना की पुष्टि
सुहागनगरी में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। लॉकडाउन खुलने के बाद तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। गुरुवार को आठ और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें एक प्रवासी मजदूर की सैंपल लेने के बाद मौत हो चुकी है। जनपद में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 345 तक पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या 19 हो गई है।
मुरादाबाद में 4 और अमरोहा में एक नया पॉजिटिव केस मिला
मुरादाबाद में चार और नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें एक महिला की टीएमयू में मौत हो चुकी है। जबकि तीन पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं एक अमरोहा का पॉजिटिव भी आया है, जो मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि गुरुवार को 110 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इनमें 103 निगेटिव हैं। अब यहां कुल केस 284 हो गए हैं। जबकि 13 की मौत हो चुकी है।
मेरठ में कोरोना से 43वीं मौत, 74 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा मौत
मेरठ में कोरोना से 43वीं मौत हो गई है। 74 वर्षीय बुजुर्ग ने कोविड वार्ड में दम तोड़ दिया है। बता दें कि परतापुर निवासी यह शख्स कैंसर से पीड़ित थे।
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण के आठ और केस मिले
गुरुवार को मैनपुरी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के आठ और मरीज मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। 48 लोगों को कोरोना संक्रमण से ठीक किया जा चुका है। 51 लोगों का जिले के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि अब तक चार की मौत हो चुकी है।
मथुरा में बृहस्पतिवार को 24 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
मथुरा में गुरुवार को सुबह 7 और शाम को 17 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इस तरह मथुरा में एक ही दिन में 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 137 हो गई है।
संतकबीरनगर में एक महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। जबकि 130 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस सूची में शामिल पूर्व में पॉजिटिव पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वैसे अब तक 155 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही 7 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 63 लोग एक्टिव है। जबकि 90 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है। इसकी पुष्टि अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने की है।
जालौन में कोरोना का एक और मामला आया सामने
यूपी के जालौन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को एक और मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। जनपद की कोंच तहसील के गोखले नगर मोहल्ला निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 81 पहुंच गई। जिसमें से 41 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 36 हैं। जबकि चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
कानपुर में 14 नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। कानपुर में गुरुवार को 14 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कानपुर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 625 हो गई है।
इटावा में दो नए मरीज मिले
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को इटावा जिले में कोरोना के दो और मरीज बढ़ गए। इटावा में कोरोना मरीजों की संख्या 95 पहुंच गई है। एक की मौत हो चुकी है। जिले में 44 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में 50 एक्टिव केस हैं।
बिजनौर में 15 नए केस मिले
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को कोरोना के 15 नए केस मिले हैं। अब जनपद में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 185 हो गई है। इनमें से 93 मरीज ठीक चुके हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में वर्तमान में 88 केस सक्रिय हैं।
आजमगढ़ में मिले तीन संक्रमित
आजमगढ़ जिले में गुरुवार को दंपती समेत तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 163 पहुंच गई है। इसमें 74 अभी भी सक्रिय हैं। 85 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और चार की मौत हुई है।
ढाई सौ पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ली राहत की सांस
झांसी में छुट्टी से वापस लौटे ढाई सौ पुलिसकर्मियों की जांच निगेटिव आने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली है। आईजी ने निर्देश दिए हैं कि छुट्टी से वापस लौटने वाले पुलिसकर्मियों को पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा, इसके बाद ही वह काम करेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए आईजी ने निर्देश दिए हैं।
हमीपुर में पांच मरीज मिले, महिला की मौत
यूपी के हमीरपुर जिले में गुरुवार को कोरोना के पांच मरीज और बढ़ गए। इसमें एक महिला ने बुधवार रात कानपुर के हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला की कोरोना रिपोर्ट मरने के बाद पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 24 पहुंच गई है।
आगरा में 97 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात
आगरा से अच्छी खबर आई है। यहां 97 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को मात दे दी है। उनका इलाज शहर के नयति अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने यह जानकारी दी है। बता दें कि जिले में अब तक मिले 999 कोरोना मरीजों में से 825 ठीक होकर घर जा चुके हैं।
उन्नाव में कोरोना के 13 मरीज और बढ़े
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आज उन्नाव जिले में कोरोना के 13 मरीज और बढ़ गए। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 44 हैं। तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 30 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 40 प्रवासी हैं।
यूपी में 302 मरीज डिस्चार्ज, 277 नए मरीज मिले
यूपी में बुधवार को कोरोना वायरस महामारी के 100वें दिन नया रिकार्ड बना। उतर प्रदेश में बुधवार को 277 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे जबकि डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 302 थी। प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान पहली बार एक ही दिन में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या नए पॉजिटिव मरीजों से अधिक है। इसके साथ ही अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 11610 हो गई थी। जबकि 321 मरीजों की मौत हो चुकी है।