Coronavirus in UP: यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 174 पहुंची, 47 तब्लीगी जमात के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Coronavirus Case News in Hindi: दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात से निकले कोरोना संक्रमित जमातियों ने प्रदेश के बड़े शहरों के साथ अब छोटे शहरों तक भी संक्रमण पहुंचा दिया है। शुक्रवार को 47 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 174 पहुंच गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में अब तक तब्लीगी जमात के 1203 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से 897 लोगों के नमूने लिए गए हैं।उधर नोएडा के दो मरीज शुक्रवार को स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए। अब डिस्चार्ज होने वाले पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
यूपी में नए संक्रमितों के साथ ही अब तक कोरोना से बचे छोटे शहर भी चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को हरदोई, प्रतापगढ़, हापुड़, शाहजहांपुर तक पहुंचे जमाती भी संक्रमित मिले। एक दिन पहले जौनपुर, गाजीपुर में भी मरकज के जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इन संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। लखनऊ में ही ऐसे 150 से अधिक लोगों की पहचान की गई है। एक बात यह भी सामने आ रही है कि मरकज से निकले जमाती उन शहरों के रहने वाले नहीं हैं, जहां ये मिले हैं। लखनऊ में मिले 12 संक्रमित रहने वाले सहारनपुर के हैं, हालांकि उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। वहीं, आजमगढ़ में मिले संक्रमित तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
24 जिलों में फैला संक्रमण
संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार कोरोना से अब तक 16 जिले प्रभावित थे। शुक्रवार को नए मामले सामने आने के बाद अब 24 जिलों तक इसका संक्रमण पहुंच गया है।
नए संक्रमित
सहारनपुर 12, कानपुर नगर 6, मेरठ व आगरा 5-5, फिरोजाबाद व आजमगढ़ में 4-4, शामली, जौनपुर, प्रतापगढ़ में 2-2, हापुड़, गाजीपुर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, हरदोई में 1-1।
अब तक : नोएडा में 50, मेरठ में 25, आगरा में 19, सहारनपुर 12, लखनऊ-गाजियाबाद में 10-10, कानपुर नगर में 7, बरेली में 6, बस्ती में पांच, फिरोजाबाद व आजमगढ़ में 4-4, शामली, जौनपुर, बुलंदशहर ने 3-3, पीलीभीत-वाराणसी, प्रतापगढ़ में दो-दो, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, मुरादाबाद, बागपत, हापुड़ में 1-1।
मरकज में शामिल सभी की जांच व क्वारंटीन करने के निर्देश
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि मकरज में शामिल सभी लोगों के नमूने लेने, उन्हें क्वारंटीन करने और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है, वहां भी एहतियातन सर्दी-जुखाम, निमोनिया पीड़ित चार-चार मरीजों के प्रतिदिन नमूने लेने के लिए कहा गया है।
लखनऊ में सदर बाजार का कसाईबाड़ा इलाका सील
लखनऊ में सदर बाजार स्थित अली जान मस्जिद से मिले सहारनपुर के 12 जमातियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद संक्रमण फैलने की आशंका में यहां का कसाईबाड़ा इलाका सील कर दिया गया। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि माइक से एनाउंस कर घर से न निकलने की चेतावनी दी गई है। कोई भी बाहर दिखा तो कड़ी कार्रवाई होगी। बाहर का कोई व्यक्ति यहां प्रवेश भी नहीं कर सकेगा।