फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in UP live update new cases found and deceased recovered

यूपी में कोरोना LIVE: मेरठ में मिले 15 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में कुल 17,872 संक्रमित

Tue, 23 Jun 2020 12:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Jun 2020 12:40 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। हालांकि यूपी में मरीजों के ठीक होने की दर भी ज्यादा है। यूपी में अब तक 10,995 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं आज इटावा में 17, सिद्धार्थनगर और मेरठ में 15-15, मैनपुरी में 14 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 17,872 पहुंच गई है। वहीं, आज सिद्धार्थनगर में दो और इटावा में एक संक्रमित की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Coronavirus in UP live update new cases found and deceased recovered
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

सोमवार को मथुरा में मिले आठ और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन

मथुरा जनपद में सोमवार की देर रात आठ और कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं। जिनमें पांच केस मथुरा कंपू घाट के हैं, वहीं एक मरीज चौक बाजार, एक राधापुरम कॉलोनी और एक केस सौंख का है। इस तरह कुल संख्या 270 हो गई है।

कासगंज में एक और कोरोना संक्रमित मिला
कासगंज के गंजडूडवारा में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है, यह युवक केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक के संपर्क में आया था। अब जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 39 हो गई है। 30 लोग सही हो चुके हैं जबकि नौ मामले सक्रिय हैं। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने देर रात्रि पुष्टि की है।
विज्ञापन


झांसी में कोरोना के 5 नए मामले
एक बार फिर जिले में कोरोना वायरस का कहर टूटा है। झांसी में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 2 खैलार, 2 बड़ाबाजार और एक हंसारी की गर्भवती महिला शामिल है। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर में पांच और मुजफ्फरनगर में दो संक्रमित मिले
बिजनौर में सोमवार को पांच कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में भी दो संक्रमित सामने आए हैं।

मेरठः मेडिकल में कोरोना से एक की मौत 
मेरठ के मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में सोमवार को एक कोविड-19 पॉजिटिव मरीज़ की मौत हो गई। मृतका गाजियाबाद के मनजवा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला थीं। 15 जून को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी।

फिरोजाबाद में 21वीं मौत, सात नए कोरोना संक्रमित मिले
फिरोजाबाद में सोमवार को कोरोना संक्रमण के सात नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 470 हो गई है। उधर, रविवार को सैफई में कोरोना संक्रमित मिले हाथवंत ब्लॉक के कर्मचारी ने सोमवार शाम को दम तोड़ दिया है। जिले में यह 21वीं मौत है। अब तक 340 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं।

औरैया में बिधूना पंचायत के दो सफाईकर्मी समेत चार पॉजिटिव
यूपी के औरैया जिले में सोमवार को नगर पंचायत बिधूना के दो सफाई कर्मचारी समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित चार मरीजों में एक पांच वर्षीय बालक भी शामिल है। इस तरह से जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 96 जा पहुंची है। सोमवार को दो संक्रमित मरीज मां-बेटी स्वस्थ्य हुए। वहीं अब जिले में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 58 हो चुकी है। जबकि एक्टिव केस बिधूना पंचायत के दो सफाई कर्मी समेत चार पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 37 हैं।

बस्ती में मिले 11 नए कोरोना संक्रमित
बस्ती जिले में सोमवार को 11 नए पॉजिटिव केस आए हैं इसके चलते संख्या 323 हो गई है।
जिले में कुल पॉजिटिव मरीज- 323
पॉजिटिव से निगेटिव डिस्चार्ज- 216
मृतकों की संख्या- 12
एक्टिव केस- 95
यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।

मेरठ में मिले 15 नए कोरोना मरीज
मेरठ में आज कोरोना के 15 नए मरीज मिले। कुल संख्या 792 हुई।

हापुड़ में 84 नए मरीज 
हापुड़ में सोमवार को अभी तक के सर्वाधिक मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में अभी तक 84 नए मरीजों की सूची जारी हुई है। जबकि अभी और मरीजों की पुष्टि होनी बाकी है।

मिर्जापुर में मिला एक और कोरोना मरीज 
मिर्जापुर जिले में कछवां थाने के एक सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की  संख्या 69 है। इसमें 40 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है। जबकि 27 एक्टिव केस हैं।

गाजीपुर में नौ मरीज मिले 
गाजीपुर जिले में नौ पॉजिटिव मिलने से अब संख्या 289 तक पहुंच गई है। इसमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। संक्रमितों में एक विदेश और चार दूसरे जिलों से आए हैं। प्रशासन की ओर से नए मरीजों को मुहम्मदाबाद के कोविड सेंटर में भेज दिया गया है। जिले में अब तक दो कोराना मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 119 सक्रिय मरीज हो गए हैं।

जालौन में तीन पॉजिटिव 
उत्तर प्रदेश के जालौन में सोमवार दोपहर को आई रिपोर्ट में बैंक कर्मी समेत तीन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने नए मिले संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी शुरु कर दी है। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की भी तलाश की जा रही है। जिन इलाकों में कोरोना संक्रमित मिले हैं उन इलाकों को प्रशासन रेड जोन घोषित कर सील करेगा। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 145 पहुंच चुका है। 62 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। एक्टिव केस 76 हैं और सात लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

आरोग्य सेतु ऐप से जनरेट अलर्ट से कुल 89520 लोगों को किया गया कॉल 
यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से जनरेट अलर्ट से कुल 89520 लोगों को कंट्रोल रूम से कॉल किया गया। इनमें से 168 लोग संक्रमित हैं जो अपना इलाज करवा रहे हैं। 3421 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है।

फिरोजाबाद : कोरोना से 13 और लोगों ने जीती जंग, तालियां बजाकर किया विदा
फिरोजाबाद में कोरोना के हर रोज मरीज बढ़ना चिंता का कारण बना हुआ हैं तो राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को 13 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी के बाद निकले मरीजों का मेडिकल और एंबुलेंस स्टाफ ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कोरोना मरीजों का आंकड़ा 463 पर है। हालांकि वर्तमान में कुल एक्टिव केस 90 हैं।

फर्रूखाबाद में पांच नए संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में सोमवार को पांच और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक प्रवासी है। जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 106 हो गई है।

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम सैंपलिंग कराई
आगरा के देहली गेट पर ढाबा और होटल संचालकों की स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम सैंपलिंग कराई है। कई स्थानों से नमूने लिए गए हैं। अनलॉक-वन में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए विभाग ने रेंडम सैंपलिंग कराई। अब तक जनपद में 77 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 1139 पर पहुंच गया है। 

कन्नौज में आठ नए संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। सोमवार को कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 213 पहुंच गया है। इनमें से 128 लोग कोरोना का मात देकर अपने घरों पहुंच गए हैं। एक्टिव केस 84 हैं और संक्रमितों में 150 प्रवासी हैं।

मैनपुरी में 14 नए संक्रमित मिले
मैनपुरी जिले में 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, करहल क्षेत्र में सबसे ज्यादा सात संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। अब जनपद में कुल संख्या 210 पहुंच गई है।

उन्नाव में पांच नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सोमवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 133 पहुंच गई है। इनमें से 49 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 80 है। चार लोग संक्रमण की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं।

गोंडा में पांच नए केस मिले
यूपी के गोंडा जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए  चार मरीज नगर क्षेत्र के और एक मरीज मुजेहना ब्लॉक का रहने वाला है। 

अयोध्या में छह नए संक्रमित मिले
अयोध्या में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में आज छह नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। 

बलरामपुर में दो पॉजिटिव मरीज मिले
बलरामपुर में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक 12 साल का बच्चा भी शामलि हैं। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी की मौत
हाथरस कोतवाली हाथरस गेट में तैनात एक उर्दू अनुवादक की कोरोना से मौत हो गई। उक्त पुलिसकर्मी कोतवाली हाथरस गेट में उर्दू अनुवादक के रूप में तैनात था। उर्दू अनुवादक कासगंज जनपद के गांव सुजावलपुर के रहने वाले थे। वह 20 दिन पहले अवकाश पर चले गए थे। उसके बाद जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उनके परिजनों ने उन्हें गुजरात में बड़ौदा में एक अस्पताल में दाखिल करा दिया। वहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब रविवार की रात्रि में उनकी उपचार के दौरान बड़ोदरा में ही मौत हो गई।

बहराइच में चार संक्रमित मिले
बहराइच के कानूनगो पुरा में चार नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। ये सभी पहले मिले पॉजिटिव के परिवार के हैं। 

कानपुर देहात में दो प्रवासी मजदूर संक्रमित निकले
कानपुर देहात जिले में प्रवासी मजदूरों के कोरोना संक्रमित निकलने का सिलसिला जारी है। सोमवार दो संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 पहुंच गई है। इसमें से 47 प्रवासी हैं। एक संक्रमित की सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई थी। अब 13 कोरोना एक्टिव केस हैं।

सिद्धार्थनगर में दो की मौत, 15 नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमितों में एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है। अब तक जिले में 220 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 10 की मौत हो चुकी है। 58 एक्टिव केस हैं। जबकि 153 लोग स्वस्थ होकर घर को जा चुके हैं। सीएमओ डॉक्टर सीमा राय ने इसकी पुष्टि की है।

इटावा में 17 नए पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के इटावा में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इटावा में आज सुबह 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है।


यूपी में 596 नए मरीज, 626 डिस्चार्ज
यूपी में रविवार को 596 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जबकि 626 मरीज डिस्चार्ज किए गए थे। अब डिस्चार्ज मरीजों की कुल संख्या 10,995 हो गई है। वहीं डिस्चार्ज मरीजों का प्रतिशत 62.01 हो गया है। रविवार तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,731 तक पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed