{"_id":"5fe622228ebc3e3e731c375d","slug":"coronavirus-in-up-1236-new-corona-positive-patients-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 1236 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, अब तक 5.54 लाख हो चुके हैं संक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 1236 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, अब तक 5.54 लाख हो चुके हैं संक्रमण मुक्त
Fri, 25 Dec 2020 11:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का नया खतरा
- फोटो : iStock
यूपी में शुक्रवार को 1236 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं 1342 को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 16159 एक्टिव मरीज बचे हैं। जबकि 555544 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर अब 95.78 प्रतिशत हो गई है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 579982 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 8279 की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। प्रदेश में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 16159 है।
इनमें से 7317 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 1663 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में 17 सितंबर 2020 को एक्टिव संक्रमण का पीक आया था। उस दिन प्रदेश में 68235 एक्टिव मरीज थे। अब 52 हजार से भी ज्यादा केस कम हो गए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि दिसंबर माह के 24 दिनों संक्रमण की दर 1.1 प्रतिशत रही है। बृहस्पतिवार को कुल 143410 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 23116081 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आयु के हिसाब से कुल संक्रमित लोगों में 0 से 20 आयु वर्ग के 13.35 प्रतिशत, 21 से 40 वर्ष के 46.55 प्रतिशत, 41 से 60 वर्ष के 29.47 प्रतिशत और 60 से अधिक में 10.6 प्रतिशत संक्रमित हैं।